Kannauj News : कन्नौज में बैंक ऑफ इंडिया के कर्मचारियों ने लगाया 41 लाख का चूना, जांच में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

कन्नौज में बैंक ऑफ इंडिया के कर्मचारियों ने लगाया 41 लाख का चूना, जांच में हुआ चौंकाने वाला खुलासा
UPT | प्रतीकात्म तस्वीर।

Mar 27, 2024 20:47

कन्नौज के बैंक ऑफ इंडिया के दो कर्मचारियों ने ग्राहकों के खातों से 41 लाख रुपये की घपलेबाजी कर दी। निष्क्रिय पड़े खातों को सक्रिय कर अपने परिचितों के खातों में ट्रांसफर कर दिए। जांच के बाद दोनों कर्मचारियों को निलंबित…

Mar 27, 2024 20:47

Kannauj News : यूपी के कन्नौज से एक सनसनीखेज घटना प्रकाश में आई है। कन्नौज की बैंक ऑफ इंडिया शाखा कायमपुर के दो कर्मचारियों ने ग्राहकों के 41 लाख का चूना लगाया है। कर्मचारियों ने निष्क्रिय पड़े खातों को एक्टिवेट कर अपने मिलने वालों के खातों में ट्रांसफर कर दिए। एक ग्राहक की शिकायत पर जब इस प्रकरण की जांच कराई गई, तो चौंकाने वाला खुलासा हुआ। वरिष्ठ शाखा प्रबंधक की तहरीर पर दोनों कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। बैंक अधिकारियों ने दोनों कर्मचारियों को निलंबित कर दिया है।

कन्नौज के कायमपुर रोड स्थित बैंक ऑफ इंडिया की शाखा है। इस बैंक में बड़ी संख्या में ग्राहकों के खाते हैं। बैंक के कर्मचारी विवेक कुमार और सिद्धार्थ ने मिलकर 23 फरवरी से 24 नवंबर 2023 के बीच निष्क्रिय खातों को सक्रिय कर लाखों रुपये अपने मिलने वालों को आरटीजीएस कर दिए। बैंक के एक ग्राहक ने 24 नवंबर 2022 को 3.10 लाख रुपये गायब होने की शिकायत की थी।

बैंक अधिकारियों की जांच में खुलासा हुआ कि कर्मचारी विवेक कुमार और सिद्धार्थ कुमार ने कई साल से निष्क्रिय पड़े खातों को बगैर ग्राहकों को सहमति के सक्रिय कर 41.66 लाख रुपए अपने परिचितों के खातों में ट्रांसफर कर दिया। अधिकारियों ने वरिष्ठ कर्मचारियों को निलंबित कर दिया। वरिष्ठ शाखा प्रबंधक तरूण शर्मा की तहरीर पर पुलिस ने दोनों कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
 

Also Read

बैंक मैनेजर की पत्नी और मां समेत चार गिरफ्तार

22 Sep 2024 08:44 PM

कानपुर नगर इटावा में 25 करोड़ रुपये का बैंक घोटाला : बैंक मैनेजर की पत्नी और मां समेत चार गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में एक बड़े बैंक घोटाले का मामला सामने आया है, जहां जिला सहकारी बैंक के शाखा प्रबंधक अखिलेश चतुर्वेदी पर 25 करोड़ रुपये की हेराफेरी का आरोप लगा है। पुलिस ने अखिलेश की पत्नी और मां समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है। और पढ़ें