Suspicious Death: लापता 11वीं की छात्रा का शव गांव के बाहर पेड़ से लटकता मिला, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

लापता 11वीं की छात्रा का शव गांव के बाहर पेड़ से लटकता मिला, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
UPT | सांकेतिक तस्वीर

Jul 26, 2024 10:48

कन्नौज में 11वीं की छात्रा का शव संदिग्ध हालात में पेड़ से लटकता हुआ मिला था। छात्रा के परिजनों ने गांव के तीन युवकों पर हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया है। छात्रा स्कूल जाने की बात कह कर घर से निकली थी। इसके दूसरे दिन उसका शव गांव बाहर फंडे से लटकता हुए मिला था। 

Jul 26, 2024 10:48

Kannauj News: यूपी के कन्नौज से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। कन्नौज में स्कूल के लिए निकली 11वीं की छात्रा अचानक से लापता हो गई थी। परिजन उसकी तलाश में जुटे थे। गुरूवार सुबह छात्रा का शव गांव के बाहर पेड़ से लटकता हुआ मिलने से परिवार में कोहराम मच गया। घटना की सूचना पहुंची पुलिस फोरेंसिक टीम ने घटना स्थल का निरीक्षण किया।

सदर कोतवाली क्षेत्र के कछपुरवा गांव निवासी शालिनी (16) यशोदा स्थित पंडित दयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज में पढ़ती थी। शालिनी के पिता सतीश चंद्र पूणे में मजदूरी करते हैं। मां संतोषी ने बताया कि बुधवार सबह सात बजे बेटी स्कूल के लिए निकली थी। शालिनी कापी किताब खरीदने के लिए 25 सौ रुपए और मोबाइल सही कराने के लिए ले गई थी। लेकिन शालिनी दोपहर के बाद तक घर नहीं लौटी।

मां ने दर्ज कराई थी गुमशुदगी
संतोषी ने बेटी की तलाश शुरू की, और उसकी सहेलियों से संपर्क किया। उन्हें पता चला कि शालिनी स्कूल पहुंची ही नहीं। इसके बाद उन्होंने कोतवाली में बेटी की गुमशुदगी दर्ज कराई। काफी खोजबीन के बाद भी शालिनी का कहीं कुछ पता नहीं चला। गुरूवार सुबह शालिनी का शव गांव के बाहर पेड़ से लटकता हुआ मिला। छात्रा की मां ने गांव के तीन युवकों पर हत्या कर शव फंदे से लटकाने का आरोप लगाया है।

हत्या का आरोप
पुलिस की जांच में छात्रा के पास से मोबाइल और 25 सौ रुपए बरामद नहीं हुए हैं। पुलिस मोबाइल की तलाश कर रही है। यदि मोबाइल मिलता है, तो जल्द ही घटना का खुलासा हो जाएगा। वहीं, मां का आरोप है कि गांव के युवक ने एक साल पहले बाइक से बेटी को टक्कर मार दी थी। इसके बाद से रंजिश चल रही है। युवक ने अपने भाई और साथी के साथ मिलकर कई बार बेटी के साथ छेड़छाड़ कर चुका था।

पुलिस ने दिया तर्क
सदर कोतवाल के मुताबिक छोटा मोबाइल था, जो ज्यादातर छात्रा के पास ही रहता था। मां ने मोबाइल मांगा तो वह नाराज हो गई। जिसकी वजह से मां उसे डांटा और मारा पीटा था। जिसकी वजह से उसने दो दिनों से खाना भी नहीं खाया था। छात्रा नाराज होकर घर से निकली, और उसने फिर लौटकर नहीं आई। रात में छात्रा ने दुपट्टे से फंदा लगाकर जान दे दिया।
 

Also Read

कानपुर विश्वविद्यालय के 39वें दीक्षांत समारोह की तैयारियां जोरों पर, मेधावियों की पदक सूची जारी

7 Sep 2024 07:15 PM

कानपुर नगर Kanpur News : कानपुर विश्वविद्यालय के 39वें दीक्षांत समारोह की तैयारियां जोरों पर, मेधावियों की पदक सूची जारी

कानपुर के छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय के होने वाले दीक्षांत समारोह को लेकर तैयारियां जोर शोर पर चल रही है। विश्वविद्यालय का 39वां दीक्षांत समारोह 28 सितंबर को आयोजित होना है। और पढ़ें