Kannauj Rape Case : नवाब सिंह यादव केस में रेप की पुष्टि, किशोरी की बुआ पर भी दर्ज हुआ मामला, पुलिस ने जोड़ी नई धाराएं

नवाब सिंह यादव केस में रेप की पुष्टि, किशोरी की बुआ पर भी दर्ज हुआ मामला, पुलिस ने जोड़ी नई धाराएं
UPT | Kannauj Rape Case

Aug 13, 2024 22:23

कन्नौज दुष्कर्म कांड में एक बड़ा मोड़ आया है। पूर्व ब्लाक प्रमुख नवाब सिंह यादव के मामले में रेप की पुष्टि हो गई है। एसपी अमित कुमार ने अपने बयान में इस बात की जानकारी दी।

Aug 13, 2024 22:23

Kannauj News : कन्नौज दुष्कर्म कांड में एक बड़ा मोड़ आया है। पूर्व ब्लाक प्रमुख नवाब सिंह यादव के मामले में रेप की पुष्टि हो गई है। एसपी अमित कुमार ने अपने बयान में इस बात की जानकारी दी। रेप की पुष्टि के बाद पुलिस ने नवाब सिंह के खिलाफ दुष्कर्म की धारा भी बढ़ा दी है। मामले में किशोरी की बुआ पर भी मुकदमा दर्ज किया गया है, जिससे नवाब सिंह की मुश्किलें और बढ़ सकती हैं।

ये सभी पढ़ें : अखिलेश यादव के करीबी नवाब​ सिंह पर लगा नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप, आपत्तिजनक हालत में पकड़ा

रविवार को पुलिस ने किया गिरफ्तार
कन्नौज में किशोरी ने मजिस्ट्रेट के सामने अपने साथ हुए दुष्कर्म की पुष्टि की, जिससे मामले में नया मोड़ आया है। इसके साथ ही, किशोरी की बुआ पर भी मुकदमा दर्ज हो गया है। किशोरी के बयान से पूर्व सपा नेता और चौधरी चंदन सिंह महाविद्यालय के प्रबंधक नवाब सिंह की मुश्किलें बढ़ गई हैं। बीते रविवार की देर रात नवाब सिंह को किशोरी के साथ रेप की कोशिश के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। किशोरी ने मौके पर ही पुलिस को बुलाया, जिसके बाद पुलिस ने नवाब सिंह को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।



गिरफ्तारी के बाद क्या बोले नवाब सिंह यादव?
कन्नौज में 15 वर्षीय नाबालिग से कथित रेप प्रयास मामले में नवाब सिंह यादव गिरफ्तार हुए। एसपी अमित कुमार आनंद ने बताया कि पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। यादव ने आरोपों को "पूंजीपतियों की साजिश" बताया और दावा किया कि पीड़िता इनकार कर रही है फिर भी उसका बार-बार मेडिकल परीक्षण किया जा रहा है। घटना सदर कोतवाली क्षेत्र में हुई। आरोपी पर अखिलेश यादव का करीबी होने का आरोप था, जिसके बाद समाजवादी पार्टी ने उनसे दूरी बना ली। जांच जारी है।

एसपी अमित कुमार आनंद का बयान
कन्नौज के पुलिस अधीक्षक (एसपी) अमित कुमार आनंद ने घटना की जानकारी देते हुए बताया, "12 अगस्त की रात करीब 1:30 बजे यूपी 112 पर एक कॉल आई, जिसमें लड़की ने बताया कि उसके कपड़े उतार दिए गए हैं और उसके साथ मारपीट की कोशिश की गई है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंचकर लड़की को बचाया और आरोपी नवाब सिंह यादव को आपत्तिजनक हालत में गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान लड़की ने बताया कि वह अपनी मौसी के साथ नवाब सिंह यादव के घर गई थी, जहां उसे बताया गया था कि उसे नौकरी के लिए वहां रहना होगा।"

ये सभी पढ़ें : कन्नौज रेप केस : सपा नेता जूही सिंह की नार्को टेस्ट की मांग, भाजपा ने उठाए कई सवाल

कौन है नवाब सिंह?
नवाब सिंह यादव कन्नौज जिले के अंडगापुर गांव से हैं और उन्होंने 1997 में समाजवादी पार्टी (सपा) के छात्र संगठन लोहिया वाहिनी से अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत की। वे लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष बने और 2006 में ब्लॉक प्रमुख चुने गए। मायावती के मुख्यमंत्री बनने पर उनके खिलाफ कई मामले दर्ज हुए, लेकिन 2012 में अखिलेश यादव के मुख्यमंत्री बनने पर उनका करियर पुनः उन्नति की ओर बढ़ा। डिंपल यादव के सांसद बनने के चुनाव में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही। हालांकि, 2022 में सपा के टिकट पर चुनाव लड़ने की उनकी इच्छा पूरी नहीं हुई।

Also Read

नर्सिंग होम की ऑनर से 1.50 करोड़ की ठगी करने वाले एक आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार,भेजा जेल

6 Oct 2024 05:30 PM

कानपुर नगर Kanpur News: नर्सिंग होम की ऑनर से 1.50 करोड़ की ठगी करने वाले एक आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार,भेजा जेल

शहर की एक प्रतिष्ठित डॉक्टर से उनके पास काम करने वाले कर्मचारियों ने षडयंत्र और धोखाधड़ी करके 1.5 करोड़ की ठगी कर ली। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज की थी। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। और पढ़ें