Kannauj News: छात्रवृति दिलाने के नाम पर छात्र से ली रिश्वत, मंत्री ने वादी बनकर दर्ज कराया मुकदमा, आरोपी अरेस्ट

छात्रवृति दिलाने के नाम पर छात्र से ली रिश्वत, मंत्री ने वादी बनकर दर्ज कराया मुकदमा, आरोपी अरेस्ट
UPT | असीम अरूण

Jul 23, 2024 09:17

समाज कल्याण राज्यमंत्री असीम अरूण ने वादी बनकर रिश्वत लेने वाले कर्मचारी पर मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपी सरकारी कर्मचारी को अरेस्ट कर जेल भेजा है। आरोपी ने छात्रवृति दिलाने के नाम पर छात्र से रिश्वत ली थी।

Jul 23, 2024 09:17

Kannauj News: यूपी के कन्नौज से एक हैरान करने वाली घटना प्रकाश में आई है। छात्रवृति दिलाने के नाम पर डीएलएड छात्र से समाज कल्याण विभाग के सुपरवाइजर ने 8250 रुपए की रिश्वत ली थी। लेकिन इसके बावजूद भी छात्र की छात्रवृति नहीं आई। पीड़ित छात्र ने समाज कल्याण राज्यमंत्री असीम अरूण से की। मामले को संज्ञान में लेते हुए राज्यमंत्री असीम अरूण ने सुपरवाइजर के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपी को अरेस्ट कर जेल भेजा है।

तिर्वां कोतवाली के तिर्वागंज में रहने वाले डीएलएड छात्र ने छात्रवृति के लिए आवेदन किया था, जो किन्ही करणों से निरस्त हो गया था। समाज कल्याण विभाग में सुपरवाइजर हृदेश कुमार ने छात्रवृति दिलाने के नाम पर 10 हजार रुपए मांगे थे। पीड़ित छात्र ने बीते मार्च महीने में फोन पे के जरिए 8250 रुपए हृदेश कुमार को ट्रांसफर किए थे। रिश्वत देने के बाद भी छात्र की छात्रवृति नहीं आई।

ड्यूटी के दौरान पुलिस ने अरेस्ट किया
पीड़ित छात्र ने बीते 20 जुलाई को समाज कल्याण राज्यमंत्री असीम अरूण से शिकायत की थी। मंत्री असीम अरूण ने मामले को संज्ञान में लेते हुए आरोपी सुपरवाइजर के खिलाफ सदर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया। सुपरवाइजर हृदेश कुमार ड्यूटी करने पहुंचा, तो पुलिस ने उसे अरेस्ट कर लिया। रिश्वत मांगने की शिकायतों के चलते ही हृदेश को सदर तहसील से संबद्ध किया गया था। लेकिन उसका समाज कल्याण विभाग में आना जाना था।

छात्र मांग रहा था पैसे
एसपी अमित कुमार आनंद के मुताबिक छात्रवृति नहीं मिलने पर छात्र उस कर्मचारी से पैसे वापस मांग रहा था। लेकिन कर्मचारी टालमटोल कर रहा था। इससे परेशान होकर उसने शिकायत की थी। समाज कल्याण राज्यमंत्री की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को जेल भेजा गया है।
 

Also Read

कानपुर विश्वविद्यालय के 39वें दीक्षांत समारोह की तैयारियां जोरों पर, मेधावियों की पदक सूची जारी

7 Sep 2024 07:15 PM

कानपुर नगर Kanpur News : कानपुर विश्वविद्यालय के 39वें दीक्षांत समारोह की तैयारियां जोरों पर, मेधावियों की पदक सूची जारी

कानपुर के छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय के होने वाले दीक्षांत समारोह को लेकर तैयारियां जोर शोर पर चल रही है। विश्वविद्यालय का 39वां दीक्षांत समारोह 28 सितंबर को आयोजित होना है। और पढ़ें