Lok sabha Election Result: राज्यमंत्री असीम अरूण ने पत्र लिखकर अखिलेश यादव को दी बधाई, हम मिलकर कन्नौज की विकास को गति देंगे

राज्यमंत्री असीम अरूण ने पत्र लिखकर अखिलेश यादव को दी बधाई, हम मिलकर कन्नौज की विकास को गति देंगे
UPT | असीम अरूण

Jun 06, 2024 19:53

प्रदेश सरकार में मंत्री असीम अरूण ने सपा मुखिया को पत्र लिखा है। उन्होंने अखिलेश यादव को जीत की बधाई दी है। इसके साथ ही मिलकर कन्नौज के विकास को गति देने की बात कही है।  

Jun 06, 2024 19:53

Kannauj News: उत्तर प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री असीम अरूण ने सपा मुखिया अखिलेश यादव को पत्र लिखकर बधाई दी है। असीम अरूण कन्नौज की सदर विधानसभा सीट से विधायक हैं। उन्होंने पत्र में लिखा है कि हम सब मिलकर कन्नौज के विकास को गति देंगे। असीम अरूण पूर्व आईपीएस अधिकारी रह चुके हैं। वीआरएस लेने के बाद बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की थी।

राज्यमंत्री असीम अरूण ने पत्र में लिखा है कि कन्नौज लोकसभा क्षेत्र से सांसद चुने के अवसर पर आपको बहुत बधाई। मैं कन्नौज सदर विधानसभा क्षेत्र से विधायक हूं। कन्नौज नगर की रोचक स्थिति है कि नगर पालिका अध्यक्ष बहुजन समाज पार्टी से है। मैं भारतीय जनता पार्टी से विधायक हूं।

कन्नौज का मिलकर करेंगे विकास
समाजवादी पार्टी से सांसद चुने गए हैं। मेरी राय में यह भारत के लोकतंत्र की खूबसूरती है। आप को शुभकामनाएं देते हुए कामना करता हूं कि हम सब मिलकर कन्नौज के विकास को और गति देने में सफल होंगे। ​राज्यमंत्री और पूर्व अधिकारी असीम अरूण ने कानपुर के पहले पुलिस कमिश्नर बने थे।

बीजेपी ज्वाइन की थी
विधानसभा चुनाव 2022 से पहले उन्होंने नौकरी से इस्तीफा दे दिया था। वीआरएस लेने के ​बाद उन्होंने बीजेपी की सदस्यता ली थी। इसके बाद बीजेपी ने उन्हें कन्नौज की सदर विधानसभा सीट से प्रत्याशी बनाया था। विधानसभा चुनाव जीतने के बाद उन्हें प्रदेश सरकार में मंत्री बनाया गया था।
 

Also Read

फिर आया धर्मांतरण का मामला, शादी के बाद बलात्कार का आरोप, जानें पूरी कहानी...

8 Jul 2024 05:40 PM

कानपुर नगर Kanpur News : फिर आया धर्मांतरण का मामला, शादी के बाद बलात्कार का आरोप, जानें पूरी कहानी...

कानपुर में धर्मांतरण का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। कानपुर में लगातार धर्मांतरण के मामले सामने आ रहे हैं। कानपुर के पनकी थाना क्षेत्र में एक बार फिर धर्मांतरण का मामला सामने आया है। इस बार... और पढ़ें