Kannauj Rape Case : नवाब सिंह के भाई नीलू यादव ने कोर्ट में किया सरेंडर, साक्ष्य मिटाने के लगे आरोप, सिर पर था 25 हजार का इनाम

नवाब सिंह के भाई नीलू यादव ने कोर्ट में किया सरेंडर, साक्ष्य मिटाने के लगे आरोप, सिर पर था 25 हजार का इनाम
UPT | नवाब सिंह

Sep 04, 2024 03:02

नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी पूर्व ब्लॉक प्रमुख नवाब यादव के छोटे भाई नीलू यादव ने कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया। नीलू यादव पर पुलिस ने 25 हजार का ईनाम घोषित किया था। उसपर साक्ष्यों से छेड़छाड़ का आरोप है।

Sep 04, 2024 03:02

Kannauj News : यूपी के कन्नौज से पूर्व ब्लॉक प्रमुख नवाब सिंह यादव नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में जेल में हैं। नवाब सिंह के छोटे भाई नीलू यादव ने पुलिस को चकमा देते हुए मंगलवार दोपहर कोर्ट में सरेंडर कर दिया। नीलू यादव पर साक्ष्य मिटाने और उनसे छेड़छाड़ करने के आरोप लगे थे। पुलिस उसपर 25 हजार का ईनाम घोषित किया था। एसपी ने नीलू की गिरफ्तारी के लिए आठ टीमों का गठन किया था। कन्नौज और उसके आसपास के जिलों में पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही थीं।

पूर्व ब्लॉक प्रमुख नीलू सिंह का कन्नौज में नवाब सिंह से कम जलवा नहीं है। पुलिस ने नवाब सिंह को 11 अगस्त की रात चंदन सिंह डिग्री कॉलेज से अरेस्ट किया था। इसके बाद 12 अगस्त को नीलू यादव दुष्कर्म पीड़िता का मेडिकल ना कराने और कुछ लोगों का नाम बताकर राजनीतिक साजिश बताने के लिए उसकी बुआ को 10 लाख रूपए का प्रलोभन दिया था। नीलू ने रेप पीड़िता की बुआ के परिचित के खाते में चार लाख रूपए ट्रांसफर भी किए थे।

डीएनए रिपोर्ट आने के बाद कसा था शिकंजा 
पुलिस ने बीते 21 अगस्त को दुष्कर्म पीड़िता की बुआ को गिरफ्तार किया था। पुलिस की पूछताछ में बुआ ने कई राज उगले थे, इसके बाद पुलिस ने नीलू यादव को साक्ष्यों से छेड़छाड़ करने का आरोपी बनाया था। नीलू 21 अगस्त से फरार चल रहा था, पुलिस की एक दर्जन टीमें उसकी तलाश कर रही थीं। लेकिन नीलू यादव पुलिस को लगातार चकमा दे रहा था। डीएनए रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि होने के बाद नीलू पर पुलिस का शिकंजा और भी कस गया था।

पुलिस नीलू यादव की ले सकती है रिमांड 
नीलू यादव ने मंगलवार को कोर्ट पहुंचकर विशेष न्यायधीश पॉक्सो एक्ट की अदालत में सरेंडर कर दिया। पुलिस नीलू यादव को रिमांड में लेने की तैयारी में जुट गई है। एसपी अमित कुमार आनंद ने बताया कि साक्ष्यों से छेड़छाड़ और पीड़िता को मेडिकल नहीं कराने के लिए बुआ को पैसों का प्रलोभन देने के आरोपी नीलू सिंह ने कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया। 

Also Read

बारावफात जुलूस के बाद दो समुदायों में पथराव, पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगे, DM और SP मौके पर पहुंचे

17 Sep 2024 12:08 AM

फर्रुखाबाद Farrukhabad News : बारावफात जुलूस के बाद दो समुदायों में पथराव, पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगे, DM और SP मौके पर पहुंचे

बारावफात जुलूस निकलने के बाद ब्लॉक मार्ग के पास दो समुदाय के लोगों में हूटिंग को लेकर पथराव हो गया। इस दौरान... और पढ़ें