Kanpur Dehat News : भाजयुमो कार्यकर्ता की शिकायत पर दारोगा-सिपाही निलंबित, अभद्रता-बदसलूकी का आरोप

भाजयुमो कार्यकर्ता की शिकायत पर दारोगा-सिपाही निलंबित, अभद्रता-बदसलूकी का आरोप
UPT | सांकेतिक तश्वीर

Oct 13, 2024 18:58

कानपुर देहात में एक भाजयुमो कार्यकर्ता ने दारोगा और सिपाही पर बदसलूकी का आरोप लगाया है। इसके बाद एसपी ने दोनों को निलंबित कर दिया। इसके साथ ही जांच के आदेश भी दिए हैं।

Oct 13, 2024 18:58

Short Highlights
  • दारोगा-सिपाही को महंगा पड़ा भाजयुमो कार्यकर्ता को ट्रैफिक नियम बताना
  • एसपी ने दारोगा-सिपाही को किया सस्पेंड
  • भाजयुमो कार्यकर्ता ने मारपीट और बदसलूकी का लगाया आरोप
Kanpur Dehat News : यूपी के कानपुर देहात से हैरान करने वाली घटना सामने आई है। शुक्रवार देररात भाजयुमो कार्यकर्ता रूरा अंडरपास से गुजर रहे थे। मेले की वजह से अंडरपास में जाम लगा हुआ था। कार्यकर्ता का आरोप है कि अंडरपास से निकलने के दौरान दारोगा और सिपाही ने अभद्रता-मारपीट की। इस सूचना पर भाजपाई रूरा थाने पहुंच कर दारोगा-सिपाही के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगे। एसपी बीबीजीटीएस मूर्थी ने दारोगा-सिपाही को निलंबित कर दिया। इसके साथ ही जांच के आदेश दिए हैं।

रूरा थाना क्षेत्र स्थित अंडरपास पर भीषण जाम लगा हुआ था। यहां से अधिकारियों और राज्यमंत्रियों के निकालने के दौरान जाम की स्थिति ना बने। इसके लिए पुलिस बल की तैनाती की गई थी। इस दौरान कार निकालने के दौरान भाजयुमो कार्यकर्ता और पुलिस कर्मियों के बीच कहासुनी हो गई। उनका आरोप है कि दारोगा और सिपाही ने बदसलूकी और मारपीट की। 

भाजयुमो कार्यकर्ता ने अपने साथ अभद्रता की जानकारी संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को दी। इसके बाद बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रूरा थाने पहुंचकर हंगामा करने लगे। पुलिस अधिकारियों ने कार्यकर्ताओं को कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया। इसके बाद एसपी कानपुर देहात बीबीजीटीएस मुर्थी ने दारोगा देवेंद्र सिंह और सिपाही सतीश को सस्पेंड कर दिया। उन्होंने ने जांच के भी आदेश दिए हैं।

Also Read