शहर की ट्रैफिक व्यवस्था संभालने की कवायद : मंडलायुक्त सभागार में संपन्न हुई बैठक, दिए गए महत्वपूर्ण निर्देश

मंडलायुक्त सभागार में संपन्न हुई बैठक, दिए गए महत्वपूर्ण निर्देश
UPT | शहर की ट्रैफिक व्यवस्था संभालने की कवायद

Jun 13, 2024 18:42

कानपुर में लगातार ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरीके से ध्वस्त होती जा रही है। जिसके चलते आम जनता को काफी मुसीबत का सामना करना पड़ता है।प्रशासन के लाख प्रयासों के बावजूद भी लोगों को इससे निजात मिलने का नाम नहीं ले रही है।

Jun 13, 2024 18:42

Kanpur News : कानपुर में लगातार ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरीके से ध्वस्त होती जा रही है। जिसके चलते आम जनता को काफी मुसीबत का सामना करना पड़ता है। प्रशासन के लाख प्रयासों के बावजूद भी लोगों को इससे निजात मिलने का नाम नहीं ले रही है। इसी क्रम में अब शहर की बिगड़ी ट्रैफिक व्यवस्था को सुधारने की कवायद फिर से की जा रही है। मंडलायुक्त अमित गुप्ता व पुलिस कमिश्नर अखिल कुमार की संयुक्त अध्यक्षता में सुगम व सुचारु यातायात प्रबंधन के लिए मंडल आयुक्त सभागार में उच्च स्तरीय संचालन समिति की एक बैठक संपन्न हुई।

ई-रिक्शा को माना गया कारण
बैठक में अफसर ने माना कि बिगड़ी यातायात व्यवस्था का शहर में बढ़ रहे ई-रिक्शा बड़ा कारण हैं। इसको लेकर विचार विमर्श किया गया। बैठक में यातायात पुलिस ने सुगम व सुचारु यातायात प्रबंधन के लिए बनाई गई कार्य योजना का प्रजेंटेशन किया। यातायात व्यवस्था को सुचारु व सुगम बनाने के लिए बनाई गई कार्य योजना को तीन चरणों में बांटा गया है, जिसमें प्रथम जाजमऊ से भौति बाईपास, नौबस्ता चौराहा से रमईपुर, फूलबाग चौराहा से कंपनी बाग चौराहा शामिल है।

चिह्नित किए गए 30 मार्ग
बताया गया है कि द्वितीय चरण में शहर में ई रिक्शा के कारण यातायात दबाव की स्थिति बनने पर तीन प्रमुख चौराहों पर ई रिक्शा के यू-टर्न की व्यवस्था लागू की गई है। जिसमें घंटाघर, जरीबचौकी, रामादेवी चौराहा शामिल है। बैठक में बताया गया कि शहर में लगभग 41 हजार ई रिक्शा पंजीकृत है। तृतीय चरण में इनके संचालन के लिए 30 मार्ग चिह्नित किए गए हैं। उपरोक्त मार्गों पर ई रिक्शा संचालन हेतु ई-रिक्शा का सत्यापन रूट का निर्धारण व परिवर्तन की कार्रवाई शामिल है। बैठक में डीएम राकेश कुमार सिंह, केडीए उपाध्यक्ष मदन सिंह गर्ब्याल, नगर आयुक्त शिवशरणअप्पा जीएन, संयुक्त पुलिस आयुक्त हरिश्चंद्र, पुलिस उपायुक्त विजय ढुल आदि कई अधिकारी मौजूद रहे।

बैठक में दिए गए ये निर्देश
  • ई रिक्शा हेतु चिह्नित 30 रूटों को जोन में विभाजित किया जाए।
  • चिह्नित रूटों का समाचार पत्रों में प्रकाशन कर सुझाव किया जाए।
  • संभागीय परिवहन अधिकारी पंजीकृत ई-रिक्शा की सूची पुलिस को उपलब्ध कराए।
  • थानों में कैंप लगाकर ई रिक्शा का क्रॉस सत्यापन कर कागज चेक कराए जाएं।
  • रूट के लिए ई रिक्शा मालिकों को चॉइस के आधार पर रूट निर्धारण किया जाए।
  • अधिक लोड वाले रुट पर रोटेशन में रूट का निर्धारण किया जाए।
  • यातायात का अधिक लोड किन रूटों पर है, इसका अध्ययन का रूट का निर्धारण किया जाए।
  • सत्यापन के पश्चात जो ई रिक्शा फिट नहीं मिलते हैं, परिवर्तन की कार्रवाई की जाए।
  • परिवर्तन के दौरान अनफिट पाए जाने पर नियमानुसार नीलामी सुनिश्चित कराई जाए।

Also Read

नालों की साफ सफाई को लेकर महापौर ने जताई नाराजगी, नगर निगम के अधिकारियों को लगाई फटकार

8 Jul 2024 06:56 PM

कानपुर नगर Kanpur News :  नालों की साफ सफाई को लेकर महापौर ने जताई नाराजगी, नगर निगम के अधिकारियों को लगाई फटकार

कानपुर में बारिश के दौरान लगातार इलाकों में जलभराव की समस्या से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। और पढ़ें