कानपुर में दर्दनाक हादसा : तिलक समारोह से लौट रही कार बेकाबू होने से नाले में गिरी , 6 की मौत, 2 लोग घायल

तिलक समारोह से लौट रही कार बेकाबू होने से नाले में गिरी , 6 की मौत, 2 लोग घायल
सोशल मीडिया | Kanpur Dehat Accident

Feb 05, 2024 10:35

कानपूर में ये हादसा बीते रविवार सुबह करीब दो बजे हुआ। जब सिकंदर में संदलपुर रोड पर जगन्नाथमपुर गांव के पास एक खुले नाले में कार पलट जाने से छह लोगों की मौत हो गई और दो बच्चों को बचा लिया गया।

Feb 05, 2024 10:35

Kanpur Dehat Accident :  कानपुर के एक गांव में एक बेहद बड़ी सड़क दुर्घटना हुई है। आपको बता दें  इस दुर्घटना में एक बीएसएफ जवान सहित छह लोगों की मृत्यु हो गई। जिनमे से दो बच्चे जो गंभीर रूप से घायल है उनको अस्पताल में भर्ती किया गया है। पुलिस ने यहां शवों की  जांच शुरू क्र दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के मुर्रा डेरापुर निवासी विकास, मध्य प्रदेश के भिंड में रिश्तेदारों के यहां तिलक समारोह में शामिल होने के लिए स्विफ्ट कार से गए थे। सभी मध्य प्रदेश के भिंड जिले से तिलक समारोह में शामिल होकर लौट रहे थे। रात में एसपी, एएसपी घटना स्थल पर पहुंचे। सभी को अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने छह लोगों को मृत घोषित कर दिया।

उनके साथ कार में बच्चों समेत सात अन्य लोग सवार थे। तिलक समारोह निपटने के बाद रात हो गई। रात में ही सभी फिर डेरापुर के लिए वापस निकले। करीब दो बजे कार संदलपुर मार्ग में जगन्नाथपुर गांव के पास पहुंची तो मोड़ पर अनियंत्रित होकर नाले में गिर गई। इससे कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। कार के अंदर सवार लोगों में चीख पुकार मच गई।

इनकी गई जान
कार ड्राइव कर रहे मुर्रा डेरापुर के विकास (42), पंकज शर्मा की बेटी खुशबू (17), प्राची (13), मुर्रा महोई के संजय उर्फ संजू (55), बाघपुर शिवली के विजय के बेटे गोलू (16), शैलहा शिवराजपुर के पवन के बेटे प्रतीक (10) की मौत हो गई। सभी आपस में रिश्तेदार हैं। वहीं खुशबू और प्राची सगी बहनें हैं। इस घटना से इनके परिजनों में कोहराम मच गया। सभी शव जिला अस्पताल में रखे हैं। वहां पुलिस पंचनामा की कार्रवाई कर रही है। इसके बाद पोस्टमार्टम होगा। परिजन और रिश्तेदारों का आना शुरु हो गया है।

बाल-बाल बचे बच्चे
इस भीषण हादसे में जहां छह लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में चार नाबालिग हैं। वहीं इसी कार में सवार दो सगे भाई बहनों को खरोंच तक नहीं आई। विकास की पुत्री वैष्णवी (16), पुत्र विराट (18) को सकुशल कार से बाहर निकाल लिया गया। उन्हें कोई चोट नहीं आई है। हालाकि इनके पिता विकास कार चला रहे थे उनकी मौत हो गई है। पिता की मौत होने से दोनों बच्चे रो-रो कर बेहाल हैं।

Also Read

इरफान सोलंकी की बढ़ी मुश्किलें, सरकार ने जाजमऊ आगजनी मामले में सजा बढ़वाने की अपील दायर

19 Sep 2024 04:30 PM

कानपुर नगर पूर्व विधायक: इरफान सोलंकी की बढ़ी मुश्किलें, सरकार ने जाजमऊ आगजनी मामले में सजा बढ़वाने की अपील दायर

कानपुर के जाजमऊ आगजनी मामले में सरकार ने इरफान उनके भाई रिजवान सोलंकी के खिलाफ सजा बढ़वाने की अपील दायर की है। इसके साथ ही विशेष अदालत द्वारा षड़यंत्र से बरी किए जाने को लेकर चुनौती दी है। कोर्ट इसी मामले में 24 सितंबर को सुनवाई करेगी। और पढ़ें