Kanpur Dehat News: प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में थी पत्नी, पति ने कमरे में बाहर से लगाया ताला, दोनों ने खाया जहर

प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में थी पत्नी, पति ने कमरे में बाहर से लगाया ताला, दोनों ने खाया जहर
UPT | सांकेतिक तस्वीर

Jul 26, 2024 15:02

कानपुर देहात में देररात पत्नी अपने प्रेमी के साथ कमरे में आपत्तिजनक हालत में थी। पति ने देखा तो उसने कमरे में बाहर से ताला लगाकर दोनों को अंदर बंद कर दिया। बदनाम के डर से दोनों ने जहर खा लिया। पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। 

Jul 26, 2024 15:02

Kanpur Dehat News: यूपी के कानपुर देहात से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। बुधवार देररात पत्नी अपने प्रेमी के साथ कमरे में आपत्तिजनक हालत में थी। पति को जब आहट लगी, तो उसने कमरे में झांक कर देखा। कमरे में पत्नी अपने प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में थी। पति ने कमरे के बाहर से ताला लगा दिया। बदनामी के डर से दोनों ने जहरीला पदार्थ खा लिया। जिससे उनकी तबीयत बिगड़ गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रेमी जोड़े को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

झींझक थाना क्षेत्र स्थित एक गांव निवासी महिला के घर बुधवार रात औरैया ​​में रहने वाला प्रेमी रिश्तेदार बनकर पहुंचा था। पति छत पर सो रहा था। आधी को जब उसे आहट मिली, तो नीचे आकर कमरे में देखा तो पत्नी प्रेमी के साथ थी। उसने फौरन बाहर से कमरे में ताला लगा दिया। बदनामी के डर से दोनों घबरा गए, और जहर खा लिया। इस दौरान दोनों आधे घंटे तक कमरे में बंद रहे।

पुलिस ने दोनों को कमरे से बदहवास हालत में बाहर निकाला। परिजनों की मदद से पुलिस दोनों को झींझक सीएचसी ले गई। जहां पर डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। मंगलपुर थाना प्रभारी संजय गुप्ता ने बताया कि किसी की भी तरफ से लिखित शिकायत नहीं आई है। डॉयल 112 सूचना पर पहुंची थी, दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
 

Also Read

कानपुर विश्वविद्यालय के 39वें दीक्षांत समारोह की तैयारियां जोरों पर, मेधावियों की पदक सूची जारी

7 Sep 2024 07:15 PM

कानपुर नगर Kanpur News : कानपुर विश्वविद्यालय के 39वें दीक्षांत समारोह की तैयारियां जोरों पर, मेधावियों की पदक सूची जारी

कानपुर के छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय के होने वाले दीक्षांत समारोह को लेकर तैयारियां जोर शोर पर चल रही है। विश्वविद्यालय का 39वां दीक्षांत समारोह 28 सितंबर को आयोजित होना है। और पढ़ें