Kanpur News :  रिटायर कैप्टन के घर से लाखों की चोरी, जांच में जुटी पुलिस

रिटायर कैप्टन के घर से लाखों की चोरी, जांच में जुटी पुलिस
UPT | चोरी की घटना बताते हुए

Jul 26, 2024 23:36

कानपुर के नौबस्ता थाना क्षेत्र में चोरों का आतंक रुकने का नाम नहीं ले रहा है। नौबस्ता के दयाल नगर हंस पुरम में रहने वाले एक रिटायर कैप्टन के घर पर चोरों ने...

Jul 26, 2024 23:36

Kanpur News : कानपुर के नौबस्ता थाना क्षेत्र में चोरों का आतंक रुकने का नाम नहीं ले रहा है। नौबस्ता के दयाल नगर हंस पुरम में रहने वाले एक रिटायर कैप्टन के घर पर चोरों ने गुरुवार रात चोरी की घटना को अंजाम दिया है। चोरों ने रिटायर कैप्टन के घर से लगभग 25 लाख के जेवरात और कैश पार कर दिया। घर में सो रहे कैप्टन की पत्नी की जब सुबह आंख खुली तो घर के हालात देखकर होश उड़ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए है। वहीं सीसीटीवी फुटेज की मदद से वारदात का खुलासा करने के लिए नौबस्ता पुलिस की टीम काम कर रही है।

लखनऊ की सिक्योरिटी एजेंसी में सिक्योरिटी चीफ
जानकारी के अनुसार, नौबस्ता के दयाल नगर हंसपुरम में रहने वाले रिटायर कैप्टन महेश नारायण अपनी पत्नी के साथ रहते हैं। कैप्टन महेश नारायण ने बताया कि वह सेना से रिटायर हैं। रिटायर होने के बाद लखनऊ की सिक्योरिटी एजेंसी में सिक्योरिटी चीफ है। लखनऊ में रहते भी हैं। उन्होंने बताया की बेटा अमित प्रयागराज में रहकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा है। घर में पत्नी दुर्गा अकेले ही रहती है। पत्नी दुर्गा ने बताया कि शायद चोरों ने उन्हें बेहोश कर दिया था। शुक्रवार सुबह सो कर उठी तो अलमारी का लाकर टूटा था। 

20 तोला सोना, 2 किलो चांदी और लगभग 3 लाख नगद चोरी
इसके साथ ही पूरा सामान बिखरा हुआ था। उन्होंने देखा तो लाकर से 20 तोला सोने के जेवरात 2 किलो चांदी और करीब 3 लाख रुपए कैश के साथ ही घर का कीमती सामान गया था। पत्नी ने फौरन पति को फोन पर पूरे मामले की जानकारी दी। इसके बाद पति लखनऊ से कानपुर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। नौबस्ता थाने की पुलिस और  फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच करने में जुट गई।

क्या बोले अधिकारी
इस पूरे मामले पर डीसीपी साउथ रविंद्र कुमार ने बताया कि कैप्टन के घर में चोरी की नौबस्ता थाने में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि चोरों ने पीछे के दरवाजे से घर में दाखिल होकर वारदात को अंजाम दिया है। चोरी का खुलासा करने के लिए दो टीमों को लगाया गया है।

Also Read

कानपुर विश्वविद्यालय के 39वें दीक्षांत समारोह की तैयारियां जोरों पर, मेधावियों की पदक सूची जारी

7 Sep 2024 07:15 PM

कानपुर नगर Kanpur News : कानपुर विश्वविद्यालय के 39वें दीक्षांत समारोह की तैयारियां जोरों पर, मेधावियों की पदक सूची जारी

कानपुर के छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय के होने वाले दीक्षांत समारोह को लेकर तैयारियां जोर शोर पर चल रही है। विश्वविद्यालय का 39वां दीक्षांत समारोह 28 सितंबर को आयोजित होना है। और पढ़ें