मेट्रो सुरंग के निर्माण में ध्वस्त हो गए थे कई मकान : आसपास के घरों में पड़ी थीं दरारें, विधायक के साथ धरने पर बैठे पीड़ित परिवार

आसपास के घरों में पड़ी थीं दरारें, विधायक के साथ धरने पर बैठे पीड़ित परिवार
UPT | धरने पर बैठे स्थानीय लोग।

Oct 19, 2024 18:45

कानपुर में मेट्रो की सुरंग के निर्माण के दौरान कई दो मकान ध्वस्त हो गए थे। इसके साथ ही आसपास के मकानों में दरारें पड़ गई थीं। सपा विधायक अमिताभ वाजपेई की अगुवाई में स्थानीय लोगों ने धरना प्रदर्शन किया।

Oct 19, 2024 18:45

Short Highlights
  • मेट्रो सुरंग की खोदाई के दौरान दो मकान ध्वस्त, कई मकानों में आईं दरारें
  • सपा विधायक अमिताभ वाजपेई के साथ धरने पर बैठे स्थानीय लोग
  • पीड़ित परिवारों ने मुआवजे की मांग की
Kanpur News : यूपी के कानपुर में मेट्रो परियोजना के सेकेंड कॉरिडोर का काम तेजी से चल रहा है। अंडर ग्राउंड टनल के निर्माण के दौरान डेढ़ महीने पहले दो मकान गिर गए थे। इसके साथ ही आसपास के दर्जनों मकानों में दरारें पड़ गईं थीं। जिसकी वजह से पीड़ित परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हैं। शनिवार को सपा विधायक अमिताभ वाजपेई के नेतृत्व में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने धरना देकर विरोध दर्ज किया है।

हरबंश मोहाल में अगस्त महीने की शुरुआत में अंडर ग्राउंड टनल खोदने का काम चल रहा है। इस दौरान दो मकान ध्वस्त हो गए थे, इसके साथ ही आसपास के मकानों में दरार पड़ गई थी। स्थानीय लोगों का आरोप है कि मेट्रो ने निर्माण के नाम पर खानापूर्ति की है। सपा विधायक वाजपेई, पार्षद कौशिक वाजपेई ने मेट्रो के खिलाफ स्थानीय लोगों के साथ धरना दिया।

स्थानीय लोगों ने नारेबाजी करते हुए मुआवजे की मांग की। बेघर लोगों को पांच दिनों तक अशोका होटल में रोका गया। इसके बाद उन्हें वहां से भगा दिया गया। विधायक ने एसीपी कॉलेक्टरगंज को ज्ञापन दिया। सपा विधायक अमिताभ वाजपेई ने कहा कि यदि मांगे पूरी नहीं हुईं, तो मेट्रो डिपो कार्यालय में प्रदर्शन किया जाएगा। 

Also Read

घटना के बाद आरोपी ने किया ऐसा काम कि आप भी जान कर हो जाएंगे हैरान.....

19 Oct 2024 08:39 PM

कानपुर नगर प्रेमी ने प्रेमिका की चाकू से गला रेत कर की हत्या : घटना के बाद आरोपी ने किया ऐसा काम कि आप भी जान कर हो जाएंगे हैरान.....

यूपी के कानपुर जिले के फीलखाना थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक हत्या का मामला सामने आया है। जहां प्रेमी ने प्रेमिका की एक होटल में गला रेत कर हत्या कर दी। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। और पढ़ें