Kanpur News : लव जिहाद जैसा मामला आया सामने, हिन्दू संगठनों ने किया हंगामा, लगाया जाम

लव जिहाद जैसा मामला आया सामने, हिन्दू संगठनों ने किया हंगामा, लगाया जाम
UPT | हंगामा करते हिन्दु संगठन के कार्यकर्ता

Jun 28, 2024 23:20

कानपुर में एक बार फिर से चौबेपुर थाना क्षेत्र में लव जिहाद जैसी घटना का प्रकरण सामने आया है। थानाक्षेत्र के एक गांव से बुधवार को घर से...

Jun 28, 2024 23:20

Kanpur News : कानपुर में एक बार फिर से चौबेपुर थाना क्षेत्र में लव जिहाद जैसी घटना का प्रकरण सामने आया है। थानाक्षेत्र के एक गांव से बुधवार को घर से विद्यालय गई किशोरी वापस घर नहीं लौटी। आरोप है कि विशेष समुदाय का एक युवक किशोरी को बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया। मामले की जानकारी होने पर विहिप व बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को कस्बे के बंदी माता तिराहे पर जाम लगाकर हंगामा किया और युवक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। हालांकि कल्यानपुर थाना पुलिस ने किशोरी व युवक को पकड़कर चौबेपुर थाने के सुपुर्द कर दिया है।

प्रलोभन देकर फंसाने का आरोप
जानकारी के अनुसार, चौबेपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी नाबालिक लड़की के पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। उसकी मां मजदूरी करके किसी तरह घर चलाती है। बताया गया है कि हक़ीमनगर चौबेपुर निवासी नौशाद धार्मिक कार्यक्रमों में ढोलक बजाने और बच्चों को कोचिंग पढ़ाने का काम करता है। आरोप है कि उसने बच्ची को प्रलोभन देकर अपने प्रेम जाल में फंसाया। युवक ने किशोरी के साथ शारिरिक संबंध बनाए। इसके बाद वह किशोरी और उसकी मां पर जबरन शादी का दबाव बनाने लगा। बताया गया है कि  गुरुवार को वह एक गाड़ी लेकर किशोरी के गांव पहुचा और किशोरी को बहाने से बुलाकर जबर्दस्ती अपने साथ ले गया।

हिन्दु संगठन के कार्यकर्ताओं ने लगाया जाम
जानकारी होने पर जब परिजनों ने तलाश शुरू की और इसकी शिकायत चौबेपुर पुलिस से की। इसी दौरान गुरुवार देर रात हिन्दू संगठनों ने एक युवक के साथ किशोरी को देख लिया। जिसके बाद दोनों के नाम पूछा तो मामला खुल गया। इसके बाद हिन्दू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने उनको  थाने पहुचकर पुलिस को सौप दिया और युवक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। जिसके बाद शुक्रवार को विहिप और बजरंगदल के कार्यकर्ता एकत्र होकर फिर से थाने पहुच गए। कार्यकर्तओं का आरोप है जब वह आज थाने पहुंचे तो पुलिस ने उनसे अभद्रता की। जिसके बाद कार्यकर्तओं ने सड़क जाम कर प्रदार्शन शुरू कर दिया।

अधिकारियों ने किसी तरह समझाकर किया शांत
हंगामे की सूचना पर पहुंचे आलाधिकारियों के साथ कई पुलिस कर्मियों ने कार्यकर्ताओं को समझाबुझा कर मामले को शांत कराया। वहीं इस पूरे मामले पर एसीपी अजय त्रिवेदी ने बताया कि हिन्दू लड़की को एक समुदाय विशेष के लड़के द्वारा बहला फुसला कर ले जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने दोनों को बरामद कर लिया है। परिजनों की तहरीर के आधार पर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Also Read

नालों की साफ सफाई को लेकर महापौर ने जताई नाराजगी, नगर निगम के अधिकारियों को लगाई फटकार

8 Jul 2024 06:56 PM

कानपुर नगर Kanpur News :  नालों की साफ सफाई को लेकर महापौर ने जताई नाराजगी, नगर निगम के अधिकारियों को लगाई फटकार

कानपुर में बारिश के दौरान लगातार इलाकों में जलभराव की समस्या से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। और पढ़ें