Pradhan Mantri Awas Yojana : 15,000 मासिक आय वाले नहीं ले सकेंगे पीएम आवास का लाभ, जानें नई सूची के नियम-शर्तें

15,000 मासिक आय वाले नहीं ले सकेंगे पीएम आवास का लाभ, जानें नई सूची के नियम-शर्तें
UPT | प्रधानमंत्री आवास योजना

Aug 26, 2024 01:14

केंद्र सरकार ने सरकारी योजना के लिए पात्रता सूची जारी की है। जिसमें 15,000 से अधिक मासिक आय वाले प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ नहीं उठा पाएंगे। इसमें आय की दर में इजाफा किया गया है।

Aug 26, 2024 01:14

Kanpur News : सरकार ने लाभार्थियों के लिए पात्रता के नए​ नियम औेर शर्तों की सूची जारी है। जिनकी आय की दर में इजाफा किया गया है। यदि आप 15,000 रुपए से अधिक मासिक आय वाले हैं, तो आप ग्रामीण क्षेत्रों में प्रधानमंत्री योजना का लाभ नहीं ले पाएंगे। प्रधानमंत्री आवास योजना में आवास प्लस की सूची अपडेट होने जा रही है। इसके लिए अगले दस दिन में सर्वे का काम शुरू हो जाएगा।

इसके आधार पर केंद्र सरकार राज्यों और जिलो को प्रधानमंत्री आवास का कोटा जारी करेगी। इसके साथ ही दस बिंदुओं की पात्रता सूची जारी की गई है। आवास बनाने के लिए ग्रामीण क्षेंत्रों के लाभार्थियों को सरकार 1.20 लाख रुपए उनके खातों में भेजेगी। इसके आलावा 19,000 रुपए मनरेगा मजदूरी और 12,000 शौचालय के लिए देगी।

डीएम को लिखा पत्र
सरकार राशन कार्ड, बिजली और एलपीजी कनेक्श भी मुफ्त में देगी। नियमों के प्रचार प्रसार के आयुक्त ग्राम विकास विभाग जीएस प्रियदर्शी ने सभी जिलाधिकरियों को पत्र लिखकर इसकी जानकारी दी है। सरकार ने अपनी रणनीति में बदलाव किया है।

प्रधानमंत्री आवास की पात्रता के लिए नियम-शर्तें
प्रधानमंत्री आवास के लिए पात्रता सूची में बदलाव किए गए हैं। जिसमें ​तीन या चार पहिया वाहन नहीं होने चाहिए। कृषि यंत्र में तीन या चार पहिया वाहन नहीं होने चाहिए। किसान क्रेडिट की लिमिट 50,000 से अधिक नहीं होनी चाहिए। परिवार का कोई सदस्य सरकारी नौकरी में ना हो। परिवार के किसी सदस्य का सरकार से कोइ फर्म पंजीकृत ना हो। 

Also Read

छेड़छाड़ पीड़िता का शव तालाब में उतराता मिला, दोनों आंखे गायब मिली

18 Sep 2024 09:36 AM

फर्रुखाबाद Farrukhabad News: छेड़छाड़ पीड़िता का शव तालाब में उतराता मिला, दोनों आंखे गायब मिली

फर्रुखाबाद में छेड़छाड़ पीड़ित युवती का शव तालाब में उतराते हुए मिला है। युवती के शव से दोनों आंखे गायब मिली थीं। वहीं पुलिस घटना की जांच में जुटी है। और पढ़ें