Kanpur News: त्योहारों को देखते हुए रेलवे विभाग ने शुरू की यह ट्रेनें, आज से रिजर्वेशन भी होंगे शुरू

त्योहारों को देखते हुए रेलवे विभाग ने शुरू की यह ट्रेनें, आज से रिजर्वेशन भी होंगे शुरू
UPT | कानपुर सेंट्रल स्टेशन

Oct 11, 2024 12:47

Oct 11, 2024 12:47

Kanpur News: अगर आप भी दशहरा व दीपावली के त्यौहार में ट्रेन से सफर करने के लिए सोच रहे हैं तो यह खबर जानना आपके लिए बेहद जरूरी है क्योंकि नवरात्र दुर्गा पूजा दशहरा दीपावली और छठ पूजा पर होने वाली भीड़ को देखते हुए रेलवे ने 8 और स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है यह ट्रेन गोविंदपुरी या कानपुर सेंट्रल से होकर गुजरेंगी इन ट्रेनों में आज से रिजर्वेशन की प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी इसलिए त्योहारों में जो भी अपने घरों में जाने के लिए सोच रहे हैं वह आराम से ट्रेन की यात्रा के माध्यम से घर पहुंच सकेंगे।

मुख्य जनसंपर्क अधिकारी ने दी जानकारी
इसको लेकर उत्तर मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशिकांत त्रिपाठी ने बताया कि 02250 दिल्ली से 24 और 31 अक्टूबर की रात 11:55 बजे चलेगी और सुबह 7:15 बजे गोविंदपुरी स्टेशन आएगी। यहां 10 मिनट का स्टॉपेज लेकर प्रयागराज के रास्ते शाम 4:40 बजे पटना पहुंचेगी। इसी रिवर्स ट्रेन 02249 पटना से 25 अक्टूबर के शाम 5:50 बजे और अगले दिन सुबह 3:45 बजे गोविंदपुरी आएगी।यहां पर 5 मिनट रुक कर सुबह 11:00 बजे दिल्ली पहुंचेगी 26, 29 अक्टूबर को नई दिल्ली से जयनगर के लिए ट्रेन 04052 2.20 बजे रवाना होगी। यह रात 9:15 बजे गोविंदपुरी स्टेशन आएगी। यह 10 मिनट रुक कर जयनगर पहुंचेगी। 27, 29 अक्टूबर को इसकी रिवर्स ट्रेन 04051 जयनगर से शाम 6:00 बजे ट्रेन रवाना होगी। यह अगले दिन सुबह के 11:30 बजे गोविंदपुरी स्टेशन आएगी। यहां 10 मिनट का स्टॉपेज लेकर 6:50 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। 27 व 30 अक्टूबर 2 व 5 नवंबर को नई दिल्ली से 04054 दोपहर 2:20 बजे चलेगी और रात 9:15 बजे गोविंदपुरी आएगी। यहां 10 मिनट रुकने के बाद अगले दिन सुबह 11:00 बजे बरौनी स्टेशन पहुंचेगी।28, 31 अक्टूबर 3 नवंबर इसी रिवर्स ट्रेन 04053 बरौनी से दोपहर 12:30 बजे चलेगी और देर रात 2:00 बजे गोविंदपुरी स्टेशन आएगी। यहां 10 मिनट रुकने के बाद अगले दिन सुबह 9:10 बजे दिल्ली पहुंचेगी दिल्ली से गुरुवार दिन रात 11:55 बजे ट्रेन 04074 रवाना होगी और शुक्रवार की सुबह 7:15 बजे गोविंदपुरी स्टेशन आएगी। यहां 10 मिनट रुकने के बाद ट्रेन देर रात 1:25 बजे हावड़ा स्टेशन पहुंच जाएगी।

यात्रियों को मिला प्रीमियम ट्रेनों का तोहफा
वही त्योहारों पर यात्रियों को जल्द से जल्द उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए प्रीमियम ट्रेनों का तोहफा मिलने जा रहा है।इनमें स्पेशल वंदे भारत और तेजस शामिल है।यह नई दिल्ली से पटना स्टेशन के बीच संचालित होगी। इनमें आरक्षण की प्रक्रिया शुरू होगी। उत्तर मध्य रेलवे के मुख्य जन संपर्क अधिकारी शशिकांत त्रिपाठी ने बताया कि नई दिल्ली से स्पेशल वंदे भारत 02252 सुबह 8:25 बजे चलेगी और दोपहर 1:00 बजे सेंट्रल स्टेशन आएगी। यहां पर 3 मिनट रुक कर ट्रेन रात 8:00 बजे पटना स्टेशन पहुंचेगी। यह 30 अक्टूबर 1,3,6 नवंबर को चलेगी उसकी रिवर्स ट्रेन 02251 पटना से 31 अक्टूबर 2, 4,7 नवंबर की सुबह 7:30 प्रस्थान करेगी। यह सेंट्रल स्टेशन दोपहर 2:18 आएगी यह 2 मिनट रुकने के बाद शाम 7:00 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। नई दिल्ली से 29 अक्टूबर 2 व 5 नवंबर की सुबह 8:25 बजे स्पेशल तेजस सुपरफास्ट 02248 रवाना होगी।यह दोपहर 1:12 कानपुर आएगी और यहां 3 मिनट का स्टॉपेज लेकर रात 8:30 बजे पटना स्टेशन पहुचेंगी।इसकी रिवर्स ट्रेन 02247 पटना से 30 अक्टूबर 1 3 6 नवंबर की शाम 7:30 बजे प्रस्थान करेगी। यह दोपहर 2:38 सेंट्रल स्टेशन आएगी।यहां 2 मिनट रुक कर शाम 7:35 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी।

Also Read

जबरन गाड़ी में डालते दिखे सिपाही, वीडियो वायरल होते ही लाइनहाजिर

11 Oct 2024 04:55 PM

औरैया डायल 112 के पुलिसकर्मियों ने युवक को पीटा : जबरन गाड़ी में डालते दिखे सिपाही, वीडियो वायरल होते ही लाइनहाजिर

उत्तर प्रदेश के औरेया जिले में हुए घटना ने खाकी पर दाग लगा दिया है। यहां डायल 112 के पुलिसकर्मियों ने एक युवक की जमकर पिटाई कर दी। उसे बाद उसे जबरन गाड़ी में ठूंसने लगे। और पढ़ें