शारदीय नवरात्रि: बाजार में पूजन सामग्री की सजी दुकानें, जाने क्या है शुभ मुहूर्त

 बाजार में पूजन सामग्री की सजी दुकानें, जाने क्या है शुभ मुहूर्त
UPT | नवरात्रि को लेकर सजी बाजार

Oct 02, 2024 18:25

कानपुर सहित पूरे देश मे कल से शारदीय नवरात्रि की शुरुआत हो रही है। शारदीय नवरात्रि में लोग नौ दिन का व्रत रख विधि विधान से पूजा करते है।वही नवरात्रि शुरू होने के तीन दिन पहले ही बाजरो में पूजन सामग्री की दुकाने सज गई थी।जिसके बाद आज नवरात्रि के एक दिन पहले यानी आज बुधवार को सुबह से ही लोग पूजन सामग्री को लेकर खूब खरीदारी कर रहे है।

Oct 02, 2024 18:25

Kanpur News : कानपुर सहित पूरे देश मे कल से शारदीय नवरात्रि की शुरुआत हो रही है। शारदीय नवरात्रि में लोग नौ दिन का व्रत रख विधि विधान से पूजा करते है।वही नवरात्रि शुरू होने के तीन दिन पहले ही बाजरो में पूजन सामग्री की दुकाने सज गई थी।जिसके बाद नवरात्रि के एक दिन पहले यानी आज बुधवार को सुबह से ही लोग पूजन सामग्री को लेकर खूब खरीदारी कर रहे है।कानपुर शहर में बने माता के मंदिरों में जगह जगह मेले भी आयोजित किए जा रहे है।वही साकेत नगर स्थित मूर्ति के सबसे बड़े बाजारों में भी माँ दुर्गा की मूर्ति की खरीदारी को लेकर भी सुबह से ही भक्तों की खूब भीड़ देखने को मिल रही है।

कलश स्थापना को लेकर शुभ मुहूर्त
बता दें कि शारदीय नवरात्र 3 अक्टूबर गुरुवार से शुरू होंगे वहीं नवमी 11 अक्टूबर तथा विजय दशमी का पर्व 12 अक्टूबर को मनाया जाएगा। इस बार आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि पर इंद्र योग के साथ हस्त नक्षत्र का संयोग रहेगा। कलश स्थापना के लिए यह सर्वोत्तम मुहूर्त होगा। ज्योतिषाचार्य पं.दिलीप तिवारी के अनुसार गुरुवार को कलश स्थापना के दो शुभ मुहूर्त हैं। पहला मुहूर्त प्रातः काल 6.02 बजे से लेकर प्रातः काल 7. 07 बजे तक और दूसरा सुबह 11. 34 बजे से दोपहर 12:21 बजे तक है।



डोली पर होगा माँ का आगमन
गुरुवार से नवरात्र शुरू होने के कारण माता का आगमन डोली पर होगा। इस बीच शहर में दुर्गा पूजा की तैयारियां भी शुरू हो गई हैं। सिविल लाइंस, काकादेव, लालबंगला, मालरोड, गोविंद नगर, आर्यनगर, पनकी, कल्याणपुर आदि स्थानों पर पूजा पंडाल बनाए जा रहे हैं। कलाकार माता की मूर्ति को अंतिम रूप देने में जुटे हैं। बाजार में पूजन सामग्री और माता के वस्त्रों की दुकानें सज गई हैं।

Also Read

सभी स्टेशनों और डिपो पर किया श्रमदान, चलाया 'स्वच्छता ही सेवा' अभियान

2 Oct 2024 07:38 PM

कानपुर नगर Kanpur Metro : सभी स्टेशनों और डिपो पर किया श्रमदान, चलाया 'स्वच्छता ही सेवा' अभियान

राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी की जयंती के अवसर पर आज बुधवार को कानपुर मेट्रो स्टाफ ने सभी 09 मेट्रो स्टेशनों, निर्माण स्थलों एवं डिपो कम वर्कशॉप में 1 घंटे का श्रमदान स्वच्छता अभियान को समर्पित किया। और पढ़ें