Kanpur News : कानपुर विश्वविद्यालय में खाली सीटों पर स्पॉट काउंसलिंग शुरू, 30 जुलाई तक मौका

कानपुर विश्वविद्यालय में खाली सीटों पर स्पॉट काउंसलिंग शुरू, 30 जुलाई तक मौका
UPT | छत्रपति शाहू महाराज विश्वविद्यालय, कानपुर

Jul 25, 2024 20:01

छत्रपति शाहू महाराज विश्वविद्यालय, कानपुर ने सत्र 2024-25 के लिए विभिन्न पाठ्यक्रमों में बची हुई खाली सीटों पर प्रवेश के लिए स्पॉट काउंसलिंग की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

Jul 25, 2024 20:01

Kanpur News : छत्रपति शाहू महाराज विश्वविद्यालय, कानपुर ने सत्र 2024-25 के लिए विभिन्न पाठ्यक्रमों में बची हुई खाली सीटों पर प्रवेश के लिए स्पॉट काउंसलिंग की प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह अवसर उन छात्रों के लिए सुनहरा है, जो अभी तक किसी कारणवश अपने पसंदीदा कोर्स में प्रवेश नहीं ले पाए हैं।

30 जुलाई तक चलेगी स्पॉट काउंसलिंग
विश्वविद्यालय की डीन एकेडमिक, डॉ. बृष्टि मित्रा ने बताया कि स्पॉट काउंसलिंग का आयोजन 30 जुलाई तक चलेगा। यह प्रक्रिया "पहले आओ, पहले पाओ" के आधार पर संचालित की जा रही है। उन्होंने छात्रों से आग्रह किया कि वे इस अवसर का लाभ उठाएं।



इन विभागों में सीटें उपलब्ध
विश्वविद्यालय में कई विभागों में सीटें उपलब्ध हैं, जिनमें एम.ए. पब्लिक हेल्थ, बी. फार्मा, एम.ए. फाइन आर्ट्स, बी.एस.सी. साइंस, एम.बी.ए., एम.ए. इन फिल्ममेकिंग, बी. लिब, एम. लिब, डिप्लोमा इन फ्रंट ऑफिस, डिप्लोमा इन फूड प्रोडक्शन, और डिप्लोमा इन फूड एंड बेवरेज सर्विस शामिल हैं। इच्छुक छात्र विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर जाकर रिक्त सीटों की विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

न्यूनतम 40% अंक अनिवार्य
समाज कार्य विभाग में एम.एस.डब्ल्यू. पाठ्यक्रम के लिए भी प्रवेश प्रक्रिया जारी है। कोर्स प्रभारी डॉ. सत्य प्रकाश वर्मा ने बताया कि किसी भी स्ट्रीम में न्यूनतम 40% अंक प्राप्त करने वाले छात्र इस कोर्स के लिए आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने यह भी सूचित किया कि समाज शास्त्र में स्नातक (ऑनर्स) और परास्नातक पाठ्यक्रमों में भी कुछ सीटें उपलब्ध हैं। 

आधिकारिक वेबसाइट पर जानकारी 
भूगोल विभाग में एम.ए./एम.एस.सी. पाठ्यक्रम के लिए भी सीमित सीटें उपलब्ध हैं। विभाग के प्रभारी ने बताया कि इस कोर्स से उत्तीर्ण छात्र रिमोट सेंसिंग और जी.आई.एस. जैसे रोजगारपरक क्षेत्रों में अपना करियर बना सकते हैं। विश्वविद्यालय के प्रवक्ता ने छात्रों से आग्रह किया है कि वे अधिक जानकारी के लिए विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट का उपयोग करें। 

Also Read

कानपुर विश्वविद्यालय के 39वें दीक्षांत समारोह की तैयारियां जोरों पर, मेधावियों की पदक सूची जारी

7 Sep 2024 07:15 PM

कानपुर नगर Kanpur News : कानपुर विश्वविद्यालय के 39वें दीक्षांत समारोह की तैयारियां जोरों पर, मेधावियों की पदक सूची जारी

कानपुर के छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय के होने वाले दीक्षांत समारोह को लेकर तैयारियां जोर शोर पर चल रही है। विश्वविद्यालय का 39वां दीक्षांत समारोह 28 सितंबर को आयोजित होना है। और पढ़ें