Kanpur News: सीवर भराव से परेशान महिला पार्षद नाले में उतरी, बाल्टी से सिल्ट निकाल खुद संभाला मोर्चा

सीवर भराव से परेशान महिला पार्षद नाले में उतरी, बाल्टी से सिल्ट निकाल खुद संभाला मोर्चा
UPT | नाले में उतरकर सफाई करती महिला पार्षद

Oct 27, 2024 17:08

कानपुर शहर के जूही क्षेत्र की वार्ड 14 की पार्षद शालू कनौजिया ने लंबे समय से जनता की समस्या के लिए दौड़ते दौड़ते थक जाने के बाद आज एक अलग अंदाज में जलकल विभाग के खिलाफ नाराजगी जताते हुए प्रदर्शन किया।

Oct 27, 2024 17:08

 

Kanpur News: कानपुर शहर के जूही क्षेत्र की वार्ड 14 की पार्षद शालू कनौजिया ने लंबे समय से जनता की समस्या के लिए दौड़ते दौड़ते थक जाने के बाद आज एक अलग अंदाज में जलकल विभाग के खिलाफ नाराजगी जताते हुए प्रदर्शन किया। शालू कनौजिया खुद क्षेत्र की जनता को सीवर के भराव और साफ सफाई के चलते झेल रही परेशानी से निजात दिलाने के लिए सीवर सफाई करने का प्रण लेते हुए नाले में सीढ़ी लगाकर उतरकर नाले का गंदा पानी बाहर निकालने लगी।

लंबे समय से है क्षेत्र में जलभराव की समस्या
पार्षद शालू कनौजिया ने रविवार को हाथों में बाल्टी और बांस लेकर नाले में भरे सीवर को खुद ही साफ करने लगी। पार्षद ने आरोप लगाया कि जूही की जनता पिछले एक साल से नाली और सीवर भराव से परेशान है। मेट्रो के कार्य के दौरान सीवर लाइनें ध्वस्त हो चुकी है और सीवर के पानी से वार्ड बजबजा रहा है। कई बार नगर निगम, जलकल और मेट्रो के अधिकारियों से इस बाबत बात कर चुकी है। जनता लंबे समय से इस परेशानी से जूझ रही है क्षेत्र के लोग बीमार हो रहे हैं और न जाने कई नई बीमारियां जन्म ले रहीं है। लिहाजा इस समस्या से अधिकारी क्षेत्र की जनता को निजात दिलाए लेकिन सरकारी काम और सरकारी कर्मियों का रवैया किसी से छुपा नहीं है।
इसलिए तंग आकर आज खुद महिला पार्षद ने क्षेत्र की जनता और महिलाओं को इकट्ठा कर अपने हाथों से सफाई करने का बीड़ा उठा लिया और खूब नारेबाजी की। महिला पार्षद का इस तरह से नाला साफ करना सरकारी विभागों को मुंह चिढ़ा रहा है।

भूख हड़ताल की दी चेतावनी
महिला पार्षद ने कहा कि उन्होंने कई बार अधिकारियों को इस समस्या से अवगत करवाया है। लेकिन नतीजा शून्य ही रहा जिसके चलते अगर क्षेत्र में सफाई नहीं हुई तो संबंधित विभाग के अधिकारियों के घर के बाहर क्षेत्र की जनता के साथ भूख हड़ताल पर बैठूंगी और जब तक मांग पूरी नही होती तब तक नही हटूंगी।

Also Read

दुष्कर्म के आरोपी नवाब सिंह-नीलू यादव की 16 संपत्तियों को पुलिस ने चिन्हित किया, गैंगस्टर मामले जब्तीकरण की तैयारी

27 Oct 2024 05:51 PM

कन्नौज Kannauj Rape Case: दुष्कर्म के आरोपी नवाब सिंह-नीलू यादव की 16 संपत्तियों को पुलिस ने चिन्हित किया, गैंगस्टर मामले जब्तीकरण की तैयारी

कन्नौज से पूर्व ब्लॉक प्रमुख नवाब सिंह और उनके भाई नीलू यादव की 16 संपत्तियों को पुलिस ने चिन्हित किया है। जिसकी कीमत 16 करोड़ रूपए आंकी गई है। विवेचक ने रजिस्ट्रार और लोक निर्माण विभाग को मूल्यांकन के लिए पत्र लिखा है। और पढ़ें