Lucknow News : चुनाव को लेकर निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देश, 536 लाइसेंसी शस्त्र जब्त और 4705 लाइसेंसी शस्त्र निरस्त

चुनाव को लेकर निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देश, 536 लाइसेंसी शस्त्र जब्त और 4705 लाइसेंसी शस्त्र निरस्त
सोशल मीडिया | प्रतीकात्मक चित्र

May 10, 2024 17:08

 उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन किया जा रहा है। 16 मार्च से 09 मई 224 तक पुलिस ने अपराधिक व्यक्तियों के 536 लाइसेंसी शस्त्र जब्त किए गए हैं। 4705 लाइसेंसी शस्त्रों के लाइसेंस निरस्त किये गये हैं। शांति भंग की आशंका में सीआरपीसी के तहत निरोधात्मक कार्रवाई करते हुए 2720387 लोगों को पाबंद किए जाने के लिए नोटिस दिया गया।

May 10, 2024 17:08

Short Highlights
  • 9059 बिना लाइसेंसी शस्त्र, 9149 कारतूस, 3019.32 किलो विस्फोटक व 522 बम बरामद कर सीज किए गए 
  • पुलिस द्वारा अवैध शस्त्र बनाने वाले 4016 केंद्रों पर डाली गई रेड और 173 केंद्रों को किया गया सीज 
Lucknow News : उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन किया जा रहा है। 16 मार्च से 09 मई 224 तक पुलिस ने अपराधिक व्यक्तियों के 536 लाइसेंसी शस्त्र जब्त किए गए हैं। 4705 लाइसेंसी शस्त्रों के लाइसेंस निरस्त किये गये हैं। शांति भंग की आशंका में सीआरपीसी के तहत निरोधात्मक कार्रवाई करते हुए 2720387 लोगों को पाबंद किए जाने के लिए नोटिस दिया गया। जिनमें से 2448726 लोगों को पाबंद किया जा चुका है। इसके अलावा 9059 बिना लाइसेंसीशस्त्र, 9149 कारतूस, 3019.32 किलोग्राम विस्फोटक व 522 बम सीज किए गए। पुलिस द्वारा अवैध शस्त्र बनाने वाले 4016 केंद्रों पर रेड डाली गई और 173 केंद्रों को सीज किया गया।

गुरुवार को 32 हजार को किया गया पाबंद
मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया कि 16 मार्च, 2024 को लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 की निर्वाचन तिथियों की घोषणा के साथ ही प्रदेश में स्वतंत्र, निष्पक्ष, शांतिपूर्ण, भयमुक्त, प्रलोभनमुक्त, समावेशी व सुरक्षित मतदान कराने के लिए पूरे प्रदेश में आदर्श आचार संहिता प्रभावी है। आयोग के निर्देशों के अनुपालन में पुलिस, आयकर, आबकारी, नार्कोटिक्स एवं अन्य विभागों द्वारा कार्यवाही की जा रही है। सघन जांच के लिए 464 अंतर्राज्यीय चेक पोस्ट तथा 1728 चेक पोस्ट राज्य के भीतर संचालित हैं। 9 मई, 2024 को पुलिस विभाग द्वारा अपराधिक व्यक्तियों के 01 लाइसेंसी शस्त्र का लाइसेंस निरस्त कर जमा कराया गया। सीआरपीसी के तहत निरोधात्मक कार्रवाई करते हुए 32,124 लोगों को पाबंद किया गया। इसके अतिरिक्त बिना लाइसेंस के 63 शस्त्र, 65 कारतूस व 08 बम बरामद कर सीज किए गए। पुलिस द्वारा अवैध शस्त्र बनाने वाले 38 केंद्रों पर रेड डाली गई और 01 केंद्र को सीज किया गया।

Also Read

 दहेज के लिए विवाहिता को बंधक बनाकर पीटा, अस्पताल में भर्ती 

8 Jul 2024 02:04 PM

लखनऊ Lucknow News: दहेज के लिए विवाहिता को बंधक बनाकर पीटा, अस्पताल में भर्ती 

गोमतीनगर इलाके में दहेज के लिए एक विवाहिता को उसके ससुरालवालों ने बंधक बनाकर पीटा। महिला के पिता की तहरीर पर पुलिस मुकदमा दर्ज कार्रवाई कर रही है। और पढ़ें