अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने शुक्रवार को राजधानी लखनऊ में प्रदर्शन किया।
लखनऊ में आप कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन : बोले, सरकार तानाशाही बंद करे, केजरीवाल निर्दोष हैं
Mar 22, 2024 15:50
Mar 22, 2024 15:50
गलत तरीके से कार्रवाई कर रही केंद्र सरकार
आम आदमी पार्टी उत्तर प्रदेश की प्रदेश प्रवक्ता इरम ने उत्तर प्रदेश टाइम्स से बात करते हुए बताया कि केंद्र सरकार जिस तरह से गलत तरीके से कार्रवाई कर रही है, देश की जनता उसे देख रही है। आने वाले लोकसभा चुनाव में उसका परिणाम भाजपा को देखने को मिलेगा।
बेवजह ही घोटाले के आरोप लगाए
वहीं अन्य कार्यकर्ताओं ने कहा कि उनके नेता अरविंद केजरीवाल को बेवजह ही घोटाले के आरोप में गिरफ्तार किया गया है सरकार ने जिस तरह से प्रतिशोध के चलते उन्हें गिरफ्तार किया है आने वाले समय में अरविंद केजरीवाल निर्दोष साबित होकर कोर्ट से बाहर आएंगे।
बदले की राजनीति के तहत गिरफ्तार किया
इसके साथ ही EVM पर सवाल उठाते हुए आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता और पदाधिकारी ने कहा कि अगर सरकार EVM छोड़कर बैलट पेपर से चुनाव करती है तो उसकी करारी हार होगी। इसी भ्रष्टाचार के खिलाफ जब अरविंद केजरीवाल ने सवाल उठाया तो उन्हें बदले की राजनीति के तहत गिरफ्तार कर लिया गया है।
Also Read
5 Oct 2024 10:34 PM
यूपी में आगामी त्योहारों के मद्देनजर पुलिस कर्मियों के अवकाश पर एक महीने तक रोक लगा दी गई है। यह आदेश उत्तर प्रदेश की डीजीपी प्रशांत कुमार ने जारी किया है। और पढ़ें