डिजिटल अरेस्ट: लखनऊ में फर्जी सीबीआई अधिकारी बन लोगों से ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

लखनऊ में फर्जी सीबीआई अधिकारी बन लोगों से ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार
UPT | cyber crime

Jun 28, 2024 18:16

दीपा ने साइबर थाने में इस विषय में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें कहा गया कि विगत 9 जून को करीब 2 बजे उनके मोबाइल पर अनजान नंबर से काल आई। उधर से बोल रही लड़की ने खुद को एसबीआई कस्टमर केयर के सर्विस डिपार्टमेंट की कर्मी बताया।

Jun 28, 2024 18:16

Short Highlights
  • महिला से 2.71 करोड़ रुपए हड़पे
  • व्हाट्सएप पर डिजिटल अरेस्ट वारंट भेजकर डराया 

 

Lucknow News: लखनऊ में फर्जी सीबीआई अधिकारी बनकर लोगों को डरा-धमकाकर ठगी करने वाले जालसाज को गिरफ्तार किया गया है। ये शातिर डिजिटल अरेस्ट का ड्रामा कर अपने साथियों के साथ मिलकर लोगों को धमकाता था। ताजा प्रकरण में आरोपी ने एक महिला के साथ 2.71 करोड़ की धोखाधड़ी को अंजाम दिया था। मामला दर्ज होने के बाद से साइबर क्राइम टीम इसकी तलाश में थी और अब इसे गिरफ्तार कर​ लिया गया। 

महिला को झांसा देकर उलझाया
हजरतगंज कोतवाली क्षेत्र के अशोक मार्ग निवासी महिला दीपा ने साइबर थाने में इस विषय में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें कहा गया कि विगत 9 जून को करीब 2 बजे उनके मोबाइल पर अनजान नंबर से काल आई। उधर से बोल रही लड़की ने खुद को एसबीआई कस्टमर केयर के सर्विस डिपार्टमेंट की कर्मी बताया। लड़की ने कहा कि 2 अप्रैल को आपने क्रेडिट कार्ड इश्यू कराया था, जिसमें से 10.96 लाख रुपए खर्च किये हैं। 

फर्जी पुलिस अधिकारी ने दी धमकी
दीपा ने इससे इनकार किया तो फोन करने वाली लड़की ने इसकी शिकायत करने की बात कही और एक फर्जी सीबीआई अधिकारी से वीडियो कॉल कराई। इसके बाद रवि कुमार नाम के युवक ने व्हाटसअप पर वीडियो काल कर दीपा से कहा कि उनकी आईडी का गलत उपयोग हुआ है। इसके बाद दीपा से उनका आधार कार्ड मांगने के बाद व्हाट्सएप पर ही उन्हें अरेस्ट वारंट भेज दिया। इसके बाद उन्हें मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में संदिग्ध बताते हुए दबाव बनाया गया। 

मोबाइल पर भेजा डिजिटल अरेस्ट का वारंट
कुछ समय बाद रवि ने दीपा को बताया कि आप का कार्ड सुरेश नाम के शख्स के पास मिला है और उनके बैंक खाते में 25 लाख रुपए डाले गए हैं। इसके बाद एक अन्य महिला को अधिकारी बताकर उससे दीपा की बात कराई गई इसके बाद दीपा के मोबाइल पर सुप्रीम कोर्ट का एक लिंक भेजा गया, जिसके बाद उन्हें अरेस्ट वारंट मिल गया। दीपा से गिरफ्तारी से बचने के लिए 2.71 करोड़ रुपए मांगे गए। उनसे ये रकम बैंक जाकर ट्रांसफर करने को कहा गया। इसके साथ ही महिला को झांसा दिया गया कि सादे कपड़े में उनकी सुरक्षा के लिए लोग आसपास मौजूद रहेंगे। इस पर दीपा ने रकम का भुगतान कर दिया। बाद में उनसे और रुपए की मांग की गई, जिसके बाद उन्हें ठगे होने की एहसास हुआ। इसके बाद महिला ने साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कराया। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। उससे जुड़े लोगों की तलाश में साइबर क्राइम टीम जुटी हुई है।

Also Read

सहारा इंडिया के कई ठिकानों पर ईडी की छापेमारी, कोलकाता से जुड़े तार

3 Jul 2024 10:55 AM

लखनऊ Lucknow News: सहारा इंडिया के कई ठिकानों पर ईडी की छापेमारी, कोलकाता से जुड़े तार

जानकारी के मुताबिक सहारा इंडिया का ये प्रकरण कोलकाता की चिट फंड कंपनी में हुए कथित घोटाले से संबंधित है। इसकी जांच पड़ताल में ईडी की कोलकाता यूनिट काफी समय से लगी है। और पढ़ें