उप्र आदर्श व्यापार मंडल इस साल प्रदेश में बड़े पैमाने पर अभियान चलाकर 50 हजार नए व्यापारियों को संगठन से जोड़ेगा। अयोध्या रोड स्थित प्रदेश कार्यालय पर गर्वोत्सव एवं व्यापारी रत्न सम्मान समारोह में यह संकल्प संगठन के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ने लिया।
Lucknow News : 50 हजार नए व्यापारियों को जोड़ेगा आदर्श व्यापार मंडल
Aug 23, 2024 20:36
Aug 23, 2024 20:36
- गर्वोत्सव एवं व्यापारी रत्न सम्मान समारोह में लिया गया संकल्प
- संगठन के स्थापना दिवस पर होगा व्यापारी सम्मेलन
व्यापारियों के हित में नीति बनवाना संगठन का लक्ष्य
संजय गुप्ता ने कहा कि आदर्श व्यापार मंडल ने मूल्यों और सिद्धांतों से कभी समझौता नहीं किया। संगठन के पदाधिकारियों ने व्यापारियों की हर छोटी बड़ी समस्या के समाधान के लिए हर स्तरपर लगातार संघर्ष कर समाधान कराया। सरकार से व्यापारियों के हितों में नीति बनवाना संगठन का लक्ष्य है।
बाराबंकी में शनिवार को व्यापारी सम्मेलन
प्रदेश उपाध्यक्ष अविनाश त्रिपाठी ने बताया शनिवार को बाराबंकी में संगठन के स्थापना दिवस पर व्यापारी सम्मेलन होगा। इसमें प्रदेश के विभिन्न जिलों के व्यापारी नेता हिस्सा लेंगे और व्यापारियों की समस्याओं को मुखरता से उठाएंगे। जीएसटी की विसंगतियां, व्यापारी नीति आयोग बनवाने की मांग, ई-कॉमर्स पॉलिसी, रिटेल ट्रेड पॉलिसी ,व्यापारी स्वास्थ्य बीमा, व्यापारी पेंशन योजना, वॉटर टैक्स एवं विभिन्न जिलों की समस्याओं को उठाया जाएगा।
इनका किया गया सम्मान
गर्वोत्सव एवं व्यापारी रत्न सम्मान कार्यक्रम में सम्मानित होने वाले 20 साल पुराने पदाधिकारियों में मुख्य रूप से शशिकांत शर्मा, मो. अफजल, नरेश शर्मा, कुलदीप यादव, सोनी भार्गव, राजेश्वर शिंदे, बिंदु जैन, नागार्जुन कृष्ण सिंह, हिमांशु गुप्ता, अविनाश त्रिपाठी, मो. आरिफ, इकबाल हसन, आशीष गुप्ता, मुशीर अहमद लारी, पवन जायसवाल, जितेंद्र चौरसिया, सुदर्शन कटिहार, श्याम सुंदर अग्रवाल, मनीष पांडेय, प्रवीन मिश्रा आदि शामिल रहे।
Also Read
22 Sep 2024 11:28 PM
मुलाकात के बाद बेटे अदीब ने बताया कि आजम खान जेल मैनुअल के अनुसार जेल में रह रहे हैं। जेल चाहे सोने की हो या लोहे की हो, जेल तो जेल ही होती... और पढ़ें