यूपी के 2140 स्कूलों में कर्मचारियों की फंसी सैलरी : प्रधानाध्यापक की एक गलती पड़ी शिक्षकों पर भारी, जानें क्या है पूरा मामला

प्रधानाध्यापक की एक गलती पड़ी शिक्षकों पर भारी, जानें क्या है पूरा मामला
UPT | symbolic

May 27, 2024 09:39

बेसिक शिक्षा विभाग की नई व्यवस्था के तहत हर महीने की 21 से 23 तारीख तक शिक्षकों और कर्मचारियों की हाजिरी ऑनलाइन लॉक की जाती है।

May 27, 2024 09:39

Lucknow News : उत्तर प्रदेश के 2140 विद्यालयों के शिक्षकों और कर्मचारियों के मई महीने का वेतन भुगतान फंस गया है। बता दें कि इन स्कूलों के प्रधानाध्यापक निर्धारित समय में मानव संपदा पोर्टल पर हाजिरी लॉक करना भूल गए। जिसके चलते अब शिक्षकों और कर्मचारियों की सैलरी फंस गई है। 

नई व्यवस्था के तहत नियम
बेसिक शिक्षा विभाग की नई व्यवस्था के तहत हर महीने की 21 से 23 तारीख तक शिक्षकों और कर्मचारियों की हाजिरी ऑनलाइन लॉक की जाती है। उसके बाद उपस्थिति के आधार पर भुगतान होता है, लेकिन 2140 स्कूलों के प्रधानाध्यानक हाजिरी लॉक करना ही भूल गए हैं। अब पोर्टल खोलकर अटेंडेंस लॉक करने पर ही भुगतान होगा। 

2140 स्कूलों में कर्मचारियों की फंसी सैलरी
सोनभद्र में सर्वाधिक 137 स्कूल, प्रयागराज में 26 प्रदेश में सोनभद्र के सर्वाधिक 11 स्कूलों के प्रधानाध्यापकों ने अटेंडेंस लॉक नहीं की है। उसके बाद सिद्धार्थनगर के 118 और शाहजहोपुर के 109 स्कूल शामिल हैं। लखीमपुर खीरी 90, गोंडा 77 आगरा के 71 स्कूल हैं। मंडल में प्रयागराज और प्रतापगढ़ के 26-26 स्कूलों में वेतन भुगतान को लेकर शिक्षक परेशान हैं।

Also Read

गरीब परिवारों के बच्चों को भी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुलभ कराने में जुटी योगी सरकार  

19 Sep 2024 11:22 PM

लखनऊ Lucknow News : गरीब परिवारों के बच्चों को भी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुलभ कराने में जुटी योगी सरकार  

योगी सरकार की यह तैयारी सत्र 2025-26 में अलाभित और दुर्बल परवारों के होनहारों को अच्छी और नि:शुल्क शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए है। महानिदेशक स्कूल शिक्षा द्वारा जारी दिशा निर्देश के मुताबिक यह प्रक्रिया चार चरणों में पूरी कराई जाएगी। और पढ़ें