Lucknow Fire News : लखनऊ नगर निगम मुख्यालय में लगी आग, दफ्तर में मचा हड़कंप

लखनऊ नगर निगम मुख्यालय में लगी आग, दफ्तर में मचा हड़कंप
UPT | Lucknow Nagar Nigam

Jun 03, 2024 18:14

लखनऊ नगर निगम मुख्यालय में आग लगने की खबर सामने आई है। नगर निगम ऑफिस में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई। आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया, जिसकी वजह से दफ्तर में भगदड़ मच गया...

Jun 03, 2024 18:14

Lucknow News : लखनऊ नगर निगम मुख्यालय में आग लगने की खबर सामने आई है। नगर निगम ऑफिस में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई। आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया, जिसकी वजह से दफ्तर में भगदड़ मच गया। लोग जान बचाने के लिए बाहर भाग रहे थे, लेकिन आग मुख्य द्वार पर लगे होने की वजह से नाकाम रहे। फिलहाल ऑफिस में मौजूद कर्मचारियों की सूझबूझ से आग पर काबू पा लिया गया है।

हो सकती थी बड़ी घटना
जानकारी के मुताबिक हजरतगंज स्थित नगर निगम ऑफिस में आग की घटना करीब दोपहर बाद साढ़े तीन बजे की है। आग ग्राउंड फ्लोर पर एंट्रेस पर लगी थी। शॉर्ट सर्किट के चलते आग इलेक्ट्रिक वायर में लगी थी। देखते ही देखते पूरे फ्लोर फैलने लगी। बता दें बिल्डिंग में करीब 500 लोग मौजूद थे। ग्राउंड फ्लोर पर 100 से ज्यादा लोग थे। आग पर वक्त रहते काबू पा लिया गया वरना आज बड़ी घटना हो सकती थी।

Also Read

लखनऊ बन गया उत्तर भारत का वेनिस,  चारबाग स्टेशन के सामने रोड पर चली नाव

8 Jul 2024 12:22 PM

लखनऊ आफत की बारिश : लखनऊ बन गया उत्तर भारत का वेनिस, चारबाग स्टेशन के सामने रोड पर चली नाव

लखनऊ में रविवार को हुई भारी बारिश ने शहर की दैनिक जीवनचर्या को अस्त-व्यस्त कर दिया है। सोमवार की सुबह से आसमान में छाए बादलों और पूर्वी ठंडी हवाओं के कारण मौसम का मिजाज ठंडा हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार, सुबह 7 बजे अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन भर में ... और पढ़ें