Lucknow News : प्रदर्शन कर रहे किसानों को पुलिस ने बताया नौटंकी, महिला किसान ने गोमती नदी में लगाई छलांग

प्रदर्शन कर रहे किसानों को पुलिस ने बताया नौटंकी, महिला किसान ने गोमती नदी में लगाई छलांग
UPT | प्रदर्शन करते किसान।

Jun 08, 2024 19:48

लखनऊ के इटौंजा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली गोमती नदी के किनारे किसान प्रदर्शन कर रहे थे, जिसे स्थानीय पुलिस ने नौटंकी बताया तो गुस्साई महिला किसान ने गोमती नदी में लगाई छलांग…

Jun 08, 2024 19:48

Lucknow : किसानों का पट्टा निरस्त होने को लेकर किसान कर रहे थे प्रदर्शन। वहीं पुलिस द्वारा किए गए कमेंट से भड़के किसान, महिला किसान ने गोमती नदी में लगाई छलांग।

क्या है पूरा मामला
 दरअसल इटौंजा गांव की महिलाएं और अन्य किसान गोमती नदी के किनारे किसानों का पट्टा निरस्त होने के विरोध में प्रदर्शन कर रही थी, जिस दौरान एक महिला किसान ने प्रशासन के रवैया से परेशान होकर गोमती नदी में छलांग लगा दी। गनीमत यह रही कि वहां मौके पर मौजूद लोगों ने महिला किसान को बचा लिया। जानकारी के अनुसार जिन 80 किसानों का पट्टा निरस्त हुआ है। राजस्व विभाग में उनके दस्तावेज भी गायब हैं। बहरहाल प्रशासनिक अधिकारियों से लेकर पुलिस तक उनकी बात नहीं सुन रही। वहीं महिला किसान के छलांग लगाने का कारण प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिस को प्रदर्शनकारियों ने बताया है।

पुलिस ने कसा था तंज
 प्रदर्शन कर रही महिला किसानों और अन्य किसानों ने बताया कि इटौंजा पुलिस द्वारा मदद तो नहीं की जा रही लेकिन हम किसानों के प्रदर्शन को नौटंकी जरूर बताया गया। पुलिस के इस कमेंट करने के बाद ही महिला किसान ने गोमती नदी में छलांग लगाई थी। प्रदर्शन कर रहे किसानों का कहना है कि पुलिस और प्रशासन के इस रवैया की वजह से हम अपने आंदोलन को अब और उग्र रूप से करने के लिए बाध्य हो गए हैं। किसानों का कहना है कि वह तब तक प्रदर्शन करेंगे जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं हो जाती।

Also Read

लखनऊ बन गया उत्तर भारत का वेनिस,  चारबाग स्टेशन के सामने रोड पर चली नाव

8 Jul 2024 12:22 PM

लखनऊ आफत की बारिश : लखनऊ बन गया उत्तर भारत का वेनिस, चारबाग स्टेशन के सामने रोड पर चली नाव

लखनऊ में रविवार को हुई भारी बारिश ने शहर की दैनिक जीवनचर्या को अस्त-व्यस्त कर दिया है। सोमवार की सुबह से आसमान में छाए बादलों और पूर्वी ठंडी हवाओं के कारण मौसम का मिजाज ठंडा हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार, सुबह 7 बजे अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन भर में ... और पढ़ें