Lucknow News : राजधानी को मिलेगी वंदे भारत और मेट्रो की सौगात, रेलवे ट्रैक पर दौड़ेगी हाई स्पीड ट्रेन  

राजधानी को मिलेगी वंदे भारत और मेट्रो की सौगात, रेलवे ट्रैक पर दौड़ेगी हाई स्पीड ट्रेन  
UPT | लखनऊ में वंदे भारत एक्सप्रेस

Jun 13, 2024 12:11

उत्तर प्रदेश के लोगों को कई वंदे भारत एक्सप्रेस और वंदे मेट्रो की सौगात जल्द मिल सकती है। अगले महीने से रेलवे ट्रैक पर हाई स्पीड ट्रेनें देखने को मिल सकती हैं। इसकी तैयारियां भी तेजी से शुरू हो गई हैं। सूत्रों का...

Jun 13, 2024 12:11

Lucknow News : उत्तर प्रदेश के लोगों को कई वंदे भारत एक्सप्रेस और वंदे मेट्रो की सौगात जल्द मिल सकती है। अगले महीने से रेलवे ट्रैक पर हाई स्पीड ट्रेनें देखने को मिल सकती हैं। इसकी तैयारियां भी तेजी से शुरू हो गई हैं। सूत्रों का दावा है कि बहुत जल्द लखनऊ से दिल्ली और लखनऊ से टनकपुर के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस की सौगात मिल सकती है। इसका ट्रायल जुलाई में होगा।

लखनऊ में इन रूटों पर शुरू होगी वंदे भारत 
कई छोटे शहरों को भी वंदे भारत मेट्रो ट्रेन की सौगात मिल सकती है। फिलहाल तीन वंदे भारत एक्सप्रेस चल रही है। गोरखपुर से प्रयागराज 22549/22550, अयोध्या से दिल्ली 22425/22426 और लखनऊ से देहरादून 22545/22546 वंदे भारत चल रही है। इन ट्रेनों में यात्रियों की संख्या फिलहाल 100 फीसदी से ऊपर है। हालांकि इसकी एक बड़ी वजह गर्मी को माना जा रहा है। इसी सफलता को देखते हुए रेलवे प्रशासन लखनऊ में एक और वंदे भारत चलाने पर मंथन कर रहा है। जिसे लखनऊ से दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस को बरेली के रास्ते चलाया जा सकता है। वहीं लखनऊ से टनकपुर वंदे भारत को पीलीभीत के रास्ते चलाने की योजना है। रेलवे सूत्रों के अनुसार, जल्द ही इन ट्रेनों का ट्रायल किया जा सकता है। जुलाई में इसके शुरू होने की उम्मीद है। 

इन रूटों पर भी चलेगी वंदे भारत 
रेलवे बोर्ड के अफसरों का कहना है कि इस ट्रेन में 16 कोच होंगे। वंदे भारत मेट्रो को सबसे पहले दिल्ली से आगरा के लिए शुरू किया जाएगा। नई दिल्ली पहुंचने से पहले यह आगरा और लखनऊ स्टेशनों से गुजरेगी। अंदाजा लगाया जा रहा है कि अन्य वंदे भारत ट्रेनों की तरह इस रूट पर भी ट्रेन सुबह के समय अपना सफर शुरू कर सकती है। वंदे भारत मेट्रो के जरिए 200 किलोमीटर का सफर महज 90 मिनट में पूरा किया जा सकेगा। इसके अलावा मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से 200 किलोमीटर के दायरे में आने वाले बैतूल, सागर और शाजापुर स्टेशनों के बीच भी वंदे भारत मेट्रो चलेगी। एमपी की राजधानी भोपाल से चलने वाली वंदे भारत मेट्रो ट्रेनों के रूट की बात करें तो पहली ट्रेन भोपाल से होशंगाबाद-इटारसी होते हुए बैतूल तक जाएगी। जबकि दूसरी ट्रेन भोपाल को बीना होते हुए सागर से जोड़ेगी। जबकि, तीसरी ट्रेन सीहोर होते हुए शाजापुर जाएगी।

Also Read

साइकिल की दुकान में लगी आग, लाखों रुपए का हुआ नुकसान

16 Sep 2024 11:00 PM

रायबरेली Raebareli News : साइकिल की दुकान में लगी आग, लाखों रुपए का हुआ नुकसान

सोमवार देर शाम रायबरेली के शहर कोतवाली क्षेत्र के गुरु तेग बहादुर मार्केट (सुपर मार्केट) में एक साइकिल की दुकान में अज्ञात कारण से भयंकर... और पढ़ें