मानसून का काउंटडाउन : 20 दिन बाद यूपी में होगी झमाझम बरिश, गर्मी से मिलेगी राहत

20 दिन बाद यूपी में होगी झमाझम बरिश, गर्मी से मिलेगी राहत
UPT | मानसून

May 31, 2024 12:37

दक्षिण के राज्य केरल में समय से पहले मानसून ने दस्तक दे दी है। वहां मानसूनी बारिश शुरू हो गई है। जिसके चलते अबकी बार यूपी में भी जल्दी मानसून आएगा। 

May 31, 2024 12:37

Lucknow News : यूपी में इन दिनों लू और भीषण गर्मी से लोग का हाल बेहाल है। गर्मी ने इस बार सारे रिकॉड तोड़ दिए हैं। आलम ये है कि पारा 48 के पार चल रहा है। लेकिन, इसी बीच देश के दक्षिणी भाग से एक अच्छी खबर आई है। दरअसल, दक्षिण के राज्य केरल में समय से पहले मानसून ने दस्तक दे दी है। वहां मानसूनी बारिश शुरू हो गई है। जिसके चलते अबकी बार यूपी में भी जल्दी मानसून आएगा। 
  यूपी में समय से पहले आएगा मानसून
मौसम विभाग की मानें तो अबकी बार यूपी में मानसून जल्दी आएगा। वैसे तो अमूमन यूपी में जून के अंत में मानसून आता है यानी यूपी में मानसून 28 से 30 जून के बीच आता है। लेकिन इस बार गर्मी को राहत जल्दी मिल सकती है। क्योंकि यूपी में मानसून के 22 से 25 जून के बीच आने की संभावना दिख रही है। इतनी भीषण गर्मी से बारिश के बाद ही राहत मिल सकती है। 

यूपी में हो सकती है अच्छी बारिश
मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि इस साल यूपी में अच्छी बारिश के आसार दिख रहे हैं। इस मानसून में बरिश हर बार से अच्छी होगी। यूपी में यूपी में यदि मानसून की औसत बारिश की बात करें तो ये 853 एमएम रहती है। लेकिन, इस बार 1000 एमएम से ज्यादा बारिश होने के संकेत हैं। इस झमाझम बारिश से अन्य लोगों के साथ साथ किसानों को भी फायदा होगा। 

दक्षिण में समय से पहले मानसून
मौसम विभाग के अनुसार, केरल में अमूमन 1 जून को मानसून आता है। लेकिन, इस बार दो दिन पहले ही पहुंच गया। इसका असर पूरे देश में देखने को मिलेगा। खासकर उत्तर और पूर्व के राज्यों में, जहां पर इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है। इन राज्यों में भी समय से पहले मानसून आने की संभावना है। जिससे भीषण गर्मी से राहत मिलेगी।

Also Read

लखनऊ बन गया उत्तर भारत का वेनिस,  चारबाग स्टेशन के सामने रोड पर चली नाव

8 Jul 2024 12:22 PM

लखनऊ आफत की बारिश : लखनऊ बन गया उत्तर भारत का वेनिस, चारबाग स्टेशन के सामने रोड पर चली नाव

लखनऊ में रविवार को हुई भारी बारिश ने शहर की दैनिक जीवनचर्या को अस्त-व्यस्त कर दिया है। सोमवार की सुबह से आसमान में छाए बादलों और पूर्वी ठंडी हवाओं के कारण मौसम का मिजाज ठंडा हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार, सुबह 7 बजे अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन भर में ... और पढ़ें