आचार्य प्रमोद कृष्णम का बयान : 4 जून को साफ होगा सत्ता का समीकरण, दो गुटों में बंटेगी कांग्रेस

4 जून को साफ होगा सत्ता का समीकरण, दो गुटों में बंटेगी कांग्रेस
UPT | आचार्य प्रमोद कृष्णम

Jun 02, 2024 22:38

लोकसभा चुनाव के सभी सात चरणों के मतदान संपन्न हो चुके हैं। अब 4 जून को मतगणना के बाद यह साफ हो जाएगा कि सत्ता में कौन बैठेगा। किसका परचम लहराएगा...

Jun 02, 2024 22:38

Lucknow News : लोकसभा चुनाव के सभी सात चरणों के मतदान संपन्न हो चुके हैं। अब 4 जून को मतगणना के बाद यह साफ हो जाएगा कि सत्ता में कौन बैठेगा। किसका परचम लहराएगा। लोकसभा चुनाव के एग्जिट पोल के बाद एनडीए की जीत की भविष्यवाणी की गई है। अब इस पर राजनीतिक बयानबाजी भी तेज हो गई है। कांग्रेस के पूर्व नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने राहुल गांधी पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा, 4 जून की शाम को राजकुमार भी ध्यान के लिए जाएंगे, गुफा की खोज जारी है। 

एग्जिट पोल में एनडीए की शानदार वापसी 
आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा था कि एग्जिट पोल में बीजेपी की शानदार वापसी दिख रही है। कुछ ने तो एनडीए को चार सौ सीटें मिलने की भविष्यवाणी भी की है। कल्कि धाम के पीठाधीश्वर कृष्णम ने पहले लिखा था कि मोदी के ध्यान की शक्ति एग्जिट पोल में भी दिख रही है।

कांग्रेस का विभाजन तय 
आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा था कि 4 जून को मतगणना के बाद कांग्रेस पार्टी का दो गुटों में बंटना तय है। एक राहुल गांधी का और दूसरा प्रियंका गांधी वाड्रा का होगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं के दिलों में ज्वालामुखी दबा हुआ है जो 4 जून के बाद फट जाएगा। एक चैनल से बात करते हुए आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा था कि प्रियंका गांधी के खिलाफ साजिश रची जा रही है। प्रियंका गांधी को पार्टी अध्यक्ष बनने और राज्यसभा जाने से रोका गया है। उन्हें कोई अहम जिम्मेदारी भी नहीं दी जा रही है। उनके खिलाफ यह साजिश कई सालों से चल रही है। राहुल गांधी पर आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि उनका (राहुल गांधी) खेमा चाहता है कि प्रियंका गांधी राजनीति से बाहर हो जाएं। इस वजह से प्रियंका गांधी के समर्थक नाखुश हैं। इस वजह से 4 जून के बाद कांग्रेस का टूटना तय है।

पीएम मोदी के ध्यान की तारीफ
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कन्याकुमारी के विवेकानंद रॉक मेमोरियल में तीन दिवसीय ध्यान साधना की। अब उनकी साधना को देखते हुए आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि मोदी की साधना की ताकत एग्जिट पोल में भी दिखने लगी है। प्रधानमंत्री मोदी तीन दिनों तक ध्यान मंडपम में रहे। इस ध्यान मंडप की खास बात यह है कि यह वही जगह है जहां स्वामी विवेकानंद ने देश भ्रमण के बाद तीन दिनों तक ध्यान लगाया था। यहीं पर उन्होंने विकसित भारत का सपना देखा था। ऐसा माना जाता है कि देवी पार्वती ने यहीं पर एक पैर पर खड़े होकर ध्यान लगाया था।

Also Read

सीनियर नर्सिंग ऑफिसर ने आत्मघाती कदम उठाने की दी चेतावनी

5 Jul 2024 05:37 PM

लखनऊ SGPGI : सीनियर नर्सिंग ऑफिसर ने आत्मघाती कदम उठाने की दी चेतावनी

एजीपीजीआई के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाकर धरने पर बैठी सीनियर नर्सिंग ऑफिसर सीमा शुक्ला ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से न्याय की गुहार लगाई है। और पढ़ें