ऑथर Mazkoor Alam

अखिलेश यादव बोले : कहा जा रहा है कोरियर से भेजा राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा का निमंत्रण, नहीं मिला कोई न्योता

कहा जा रहा है कोरियर से भेजा राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा का निमंत्रण, नहीं मिला कोई न्योता
Uttar Pradesh Times | Akhilesh Yadav

Jan 12, 2024 15:47

अखिलेश यादव ने मीडिया से कहा कि जिस तरह निमंत्रण की खबर चलाई जा रही है, उससे उन्हें अपमानित किया जा रहा है। ठीक उसी तरह, जैसे मुख्यमंत्री आवास को गंगाजल से धोकर उन्हें अपमानित किया गया था।

Jan 12, 2024 15:47

लखनऊ : उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शुक्रवार को कहा कि उन्हें बताया गया कि 22 जनवरी को अयोध्या में होने वाले राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा का निमंत्रण कोरियर से भेजा गया है। लेकिन उन्हें ऐसा कोई कोरियर आज की तारीख तक नहीं मिला है। उन्होंने मीडिया से कहा कि जिस तरह निमंत्रण की खबर चलाई जा रही है, उससे उन्हें अपमानित किया जा रहा है। ठीक उसी तरह, जैसे मुख्यमंत्री आवास को गंगाजल से धोकर उन्हें अपमानित किया गया था। उन्होंने विनती की कि भगवान श्री राम के नाम पर उन्हें अपमानित न करें। उन्होंने जोर देकर कहा कि निमंत्रण का कोई कोरियर नहीं आया है, न घर पर, न ही ऑफिस में।

मीडिया से बोले- उपलब्ध करा दें कोरियर की रसीद 
समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने मीडिया से कहा कि भेजे गए कोरियर की रसीद आप ही लोग उपलब्ध करवा दें। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि अयोध्या के राम मंदिर में दिव्यांगों, बुजुर्गों और बच्चों को जाने के लिए कोई व्यवस्था नहीं की गई है, जबकि दुनिया में सभी जगह हर ढांचे को बनाने में इसका विशेष ध्यान रखा जाता है।

भाजपा का रास्ता विवेकानंद वाला नहीं
अखिलेश ने कहा कि कम ही ऐसे लोग हैं, जिनसे लोगों ने प्रेरणा ली है। इनमें से एक विवेकानंद थे। उन्होंने शिकागो में जो भाषण दिया। उसमें भारत और भारतीय संस्कृति की बात थी। विवेकानंद ने गरीब की सेवा का मंत्र दिया। मगर भाजपा का रास्ता वह नहीं है, जो विवेकानंद ने दिया है। 

खत्म किया जा रहा है सेना में नौकरी का रास्ता
सपा प्रमुख ने कहा कि सेना में नौकरियों का रास्ता आगे के लिए खत्म किया जा रहा है। खुद आर्मी चीफ ने कहा है कि 2027 तक एक लाख सेना कम हो जाएगी। अखिलेश ने भाजपा सरकार पर आरोप लगाया कि अग्निवीर योजना पीडीए को रोकने के लिए लाई गई है। सेना में पहले पीडीए की भर्ती होती थी। यह सरकार इवेंट के जरिये जनता का ध्यान इन मुद्दों से भटका रही है।

Also Read

डिफेंस कॉरिडोर भूमि घोटाला में दोषी पाए गए पूर्व डीएम अभिषेक प्रकाश, जानें क्या है पूरा मामला

6 Oct 2024 10:25 AM

लखनऊ Lucknow News : डिफेंस कॉरिडोर भूमि घोटाला में दोषी पाए गए पूर्व डीएम अभिषेक प्रकाश, जानें क्या है पूरा मामला

सरोजनीनगर के भटगांव में हुए डिफेंस कॉरिडोर भूमि घोटाले में लखनऊ के पूर्व जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश दोषी पाए गए हैं। इस मामले में उन पर भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया में अनियमितता के आरोप लगे थे। और पढ़ें