Lucknow News : अखिलेश यादव का केन्द्र सरकार पर बड़ा हमला, कहा- सत्ता में आते ही 24 घंटे में रद्द होगी अग्निवीर योजना

अखिलेश यादव का केन्द्र सरकार पर बड़ा हमला, कहा- सत्ता में आते ही 24 घंटे में रद्द होगी अग्निवीर योजना
UPT | समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव

Jul 27, 2024 15:10

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव भाजपा सरकार पर लगातार हमलावर हैं। इस बार अखिलेश यावद ने अग्निवीर योजना को लेकर केन्द्र सरकार पर जमकर निशाना साधा है।

Jul 27, 2024 15:10

Short Highlights
  • अग्निवीर योजना पर सपा सांसद अवधेश प्रसाद के बयान का वीडियो किया पोस्ट
  • सेना में पुरानी भर्ती की बहाली की मांग
Lucknow News : समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव भाजपा सरकार पर लगातार हमलावर हैं। इस बार सपा प्रमुख ने अग्निवीर योजना को लेकर केन्द्र सरकार पर जमकर हमला बोला है। अखिलेश यादव ने शनिवार को एक्स पर अयोध्या लोकसभा सीट से सपा सांसद अवधेश प्रसाद का एक वीडियो पोस्ट किया और लिखा, सत्ता में आते ही 24 घंटे में रद्द होगी, देश के सुरक्षा से समझौता करनेवाली और सैनिकों के भविष्य से खिलवाड़ करनेवाली अल्पकालिक ‘अग्निवीर’ सैन्य भर्ती। ‘अग्निवीर’ पर यही मांग हमारी पुरानी भर्ती की फिर हो बहाली। अग्निवीर योजना को लेकर सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने संसद परिसर में भाजपा पर जोरदार हमला बोला था।

अवधे प्रसाद का भाजपा पर करारा हमला
वीडिया में अयोध्या से सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने अग्निवीर योजना को लेकर भाजपा पर करारा हमला किया है। अवधेश प्रसाद ने कहा कि देश की सत्तारूढ़ सरकार कहा रही है कि अग्निवीर योजना को लेकर विपक्ष जनता को गुमराह कर रहा है। इतने दिन बीत गए अभी तक कोई सरकार सेना में चार साल वाली ऐसी योजना नहीं लाई है। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना का बड़ा गौरवशाली इतिहास रहा है। यह नहीं पूरी दुनिया ने भारतीय सेना का लोहा माना है। लेकिन बीजेपी ने अग्निवीर की शुरुआत करके सेना का अपमान किया है। उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन की सरकार बनते ही 24 घंटे के भीतर इस योजना को खत्म कर दिया जाएगा। सामान्य भर्ती प्रक्रिया व्यवस्था फिर से लागू होगी। उन्होंने कहा कि 4 साल तक नौकरी करने के बाद जवान अपने घर चले जाएंगे। फिर उनकी आय का श्रोत क्या होगा। बड़े अफसोस के साथ कहना पड़ रहा है कि इससे ज्यादा सेना का अपमान और क्या हो सकता है।

युवा देश की संपदा
अवधेश प्रसाद ने कहा कि युवा हमारे देश की संपदा है। किसी भी देश का गौरव सोना, चांदी, हीरा और जेवरात नहीं होते बल्कि युवा होता है। अग्निवीर योजना से युवाओं का मनोबल गिरा है। सपा सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री 24 घंटे सिर्फ हिन्दू-मुस्लिम और पाकिस्तान की रट लगाए रहते हैं। इसके अलावा प्रधानमंत्री के पास कोई मुद्दा नहीं है। उन्होंने कहा कि केन्द्रीय बजट में अयोध्या का कोई मुद्दा नहीं है। जहां से इन्होंने राजनीति की शुरुआत की और धर्म के नाम पर राजनीति का व्यापार किया। इसलिए अयोध्या की जनता ने भाजपा को नकार दिया है।   

Also Read

भूपेंद्र चौधरी बोले- मिल्कीपुर के लिए सपा जिम्मेदार

18 Oct 2024 12:54 PM

लखनऊ उपचुनाव वाली सीटों पर भाजपा ने सदस्यता अभियान में किया फोकस : भूपेंद्र चौधरी बोले- मिल्कीपुर के लिए सपा जिम्मेदार

प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि सदस्यता अभियान के दौरान उपचुनाव वाली सभी विधान सभा सीटों पर खास तौर पर फोकस किया गया। इन विधानसभा क्षेत्रों में भी घर-घर जाकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने सदस्यता अभियान को पूरा किया और लोगों के बीच जनसंपर्क के जरिए अपनी बात रखी। और पढ़ें