सपा मुखिया ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि 2022 में योगी सरकार ने किसानों की आय दोगुना करने का वादा किया था। वह नहीं हुआ। बिजली महंगी हो गई है। किसानों को तार लगाकर अपनी फसलें बचानी पड़ रही है। लोगों को इलाज नहीं मिल रहा है।
UP Politics : अखिलेश ने साधा निशाना- जनता महंगाई, बेरोजगारी से परेशान हैं और भाजपा नेता लगे हैं जमीन कब्जाने में
Jan 11, 2024 20:00
Jan 11, 2024 20:00
‘जीरो टॉलरेंस नीति महज नारा’
सपा मुखिया ने कहा कि राज्य में अपराध लगातार बढ़ रहे हैं। सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति महज एक नारा बन गई है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने 2022 में किसानों की आय दोगुनी करने का वादा किया था। वह नहीं हुआ। बिजली महंगी हो गई है। किसानों को तार लगाकर अपनी फसलें बचानी पड़ रही है। लोगों को इलाज नहीं मिल रहा है। सपा ने जिन मेडिकल कॉलेजों को बनवाया था, वह भी नहीं चलाए जा रहे हैं। जनता भाजपा को हटाने के लिए तैयार बैठी है। वह बदलाव चाहती है।
प्रदेश में महिलाएं हैं असुरक्षित
लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर 22 जनवरी को अपडेटेड मतदाता सूची जारी की जानी है। इस पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि हमारा कोई भी मतदाता छूट न जाए इसलिए जारी होने वाली मतदाता सूची पर नजर रखें। अखिलेश ने यह भी कहा कि राज्य में अपराध बढ़े हैं। महिलाएं असुरक्षित हैं। सरकार कानून-व्यवस्था को संभाल नहीं पाने की अपनी नाकामी छिपाने के लिए एनकाउंटर कर रही है। इंडिया ब्लॉक में कांग्रेस से सीटों के बंटवारे पर अखिलेश ने कहा कि बहुत अच्छे माहौल में बातचीत हुई है। जल्द ही इसकी जानकारी दी जाएगी।
Also Read
6 Oct 2024 10:48 AM
नरसिंहानंद की विवादित टिप्पणी पर बवाल मचा हुआ है। इसको लेकर बसपा सुप्रीमो मायावती ने भी हमला बोला है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर उन्होंने एक पोस्ट किया है। और पढ़ें