गृह मंत्रालय का फैसला : यूपी की इस महिला नेता को मिली Z कैटेगरी की सुरक्षा, मोदी सरकार में हैं केंद्रीय मंत्री

यूपी की इस महिला नेता को मिली Z कैटेगरी की सुरक्षा, मोदी सरकार में हैं केंद्रीय मंत्री
UPT | केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल

Mar 09, 2024 16:17

अनुप्रिया पटेल अपना दल सोनेलाल की राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष हैं। साथ ही अपना दल सोनेलाल भाजपा के नेतृत्व वाली एनडीए का हिस्सा भी है। साल 2019 के लोकसभा चुनाव में अपना दल (एस) दो सीटों पर...

Mar 09, 2024 16:17

Short Highlights
  • सुरक्षा एजेंसी की अनुशंसा पर किसी भी वीआईपी को Z-श्रेणी की सुरक्षा दी जाती है।
  • Z कैटेगरी सुरक्षा में कमांडो और पुलिस कर्मियों के साथ 22 कर्मी होते हैं।
Lucknow News : चुनाव के मद्देनज़र कई बड़े नेताओं की सुरक्षा समीक्षा की जा रही है। कुछ नेताओं के सुरक्षा को बढ़ाया जा रहा है तो किसी की सुरक्षा में कमी की जा रही है। इसी कड़ी में गृह मंत्रालय ने केंद्रीय मंत्री और अपना दल (एस) की नेता अनुप्रिया पटेल की सुरक्षा बढ़ाई है। अनुप्रिया पटेल को पहले Y कैटेगरी की सुरक्षा मिली हुई थी, वहीं अब सुरक्षा बढ़ाते हुए पटेल को Z कैटेगरी की सुरक्षा मिली है।

एनडीए की हिस्सा हैं अनुप्रिया पटेल 
अनुप्रिया पटेल अपना दल सोनेलाल की राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष हैं। साथ ही अपना दल सोनेलाल पार्टी भाजपा के नेतृत्व वाली एनडीए का हिस्सा भी है। साल 2019 के लोकसभा चुनाव में अपना दल (एस) दो सीटों पर चुनाव लड़ी थी। जहां उन्होंने दोनों सीट पर जीत दर्ज की थी। 2019 के चुनाव में पटेल भाजपा के साथ मिलकर चुनाव लड़ी थीं। 2024 के लोकसभा चुनाव में भी अपना दल (एस) को दो सीटें मिल सकती हैं। ये दोनों सीट मिर्जापुर और सोनभद्र हो सकती है।

सुरक्षा एजेंसी की अनुशंसा पर किसी भी वीआईपी को Z-श्रेणी की सुरक्षा दी जाती है। यह देश की तीसरी सबसे ऊंची सुरक्षा श्रेणी में आती है। Z कैटेगरी सुरक्षा में कमांडो और पुलिस कर्मियों के साथ 22 कर्मी होते हैं। अभी कुछ दिनों पहले ही राज्यसभा में कांग्रेस के नेता और पार्टी अध्यक्ष मल्लिकाजुर्न खड़गे को सरकार ने  Z कैटेगरी की सुरक्षा दी थी। 

Also Read

रामनाथ सिंह को मुख्य अभियंता मुख्यालय दो पद का दायित्व संभालने पर कर्मचारियों ने दी बधाई 

5 Jul 2024 10:06 PM

लखनऊ Lucknow News: रामनाथ सिंह को मुख्य अभियंता मुख्यालय दो पद का दायित्व संभालने पर कर्मचारियों ने दी बधाई 

लोक निर्माण विभाग के इतिहास में यह पहला मौका था जब मुख्यालय दो का चार्ज लेने कोई अभियंता पहुंचा तो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रमुख सचिव अजय चौहान जिंदाबाद के नारे लगे। और पढ़ें