बबीता चौहान बनीं महिला आयोग की अध्यक्ष : मुलायम सिंह यादव की पुत्रवधू अपर्णा यादव उपाध्यक्ष बनाई गईं, देंखे पूरी लिस्ट

मुलायम सिंह यादव की पुत्रवधू अपर्णा यादव उपाध्यक्ष बनाई गईं, देंखे पूरी लिस्ट
UPT | बबीता चौहान और अपर्णा यादव

Sep 03, 2024 21:24

बबीता चौहान वर्तमान में आगरा की जिला पंचायत सदस्य और महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष हैं। वह ब्रज क्षेत्र में महिला मोर्चा की अध्यक्ष रही हैं। वह जाट समाज आती हैं, जबकि उनके पति ठाकुर हैं।

Sep 03, 2024 21:24

Short Highlights
  • गोरखपुर की चारू चौधरी को भी आयोग में मिली जगह
  • विधानसभा चुनाव- 2022 में कांग्रेस की पोस्टर गर्ल डॉ. प्रियंका मौर्या को भी महिला आयोग का सदस्य बनाया गया
Lucknow News : प्रदेश की योगी सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए बबीता चौहान को महिला आयोग का अध्यक्ष बनाया है। जबकि मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव को उपाध्यक्ष बनाया गया है। इसके अलावा गोरखपुर की चारू चौधरी को भी उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली है। विधानसभा चुनाव- 2022 में कांग्रेस की पोस्टर गर्ल 'लड़की हूं लड़ सकती हूं' की डॉ. प्रियंका मौर्या को भी महिला आयोग का सदस्य बनाया गया है। इसके अलावा 24 अन्य सदस्य भी बनाए गए हैं।

महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष हैं बबीता चौहान
बबीता चौहान वर्तमान में आगरा की जिला पंचायत सदस्य और महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष हैं। वह ब्रज क्षेत्र में महिला मोर्चा की अध्यक्ष रही हैं। वह जाट समाज आती हैं, जबकि उनके पति ठाकुर हैं। गोरखपुर की चारू चौधरी पूर्व मेयर मंजू चौधरी की पुत्रवधू हैं। मंजू चौधरी भी पिछली बार महिला आयोग की उपाध्यक्ष थीं।

2022 में भाजपा में शामिल हुईं थी अपर्णा यादव
वहीं उपाध्यक्ष बनाई गईं अपर्णा यादव मुलायम सिंह की छोटी बहू हैं। वह विधानसभा चुनाव- 2022 से पहले भाजपा में शामिल हुई थीं। अपर्णा यादव विधानसभा चुनाव में सरोजिनी नगर से भाजपा का टिकट भी मांग रही थीं, लेकिन उन्हें टिकट नहीं मिला था। विधानसभा चुनाव में भाजपा ने अपर्णा को अखिलेश यादव परिवार के खिलाफ महिलाओं के बीच बड़ा चेहरा बनाया था। वह मुलायम की दूसरी पत्‍नी साधना यादव के बेटे प्रतीक यादव की पत्‍नी हैं। अपर्णा का जन्‍म 1 जनवरी, 1990 को हुआ था। उनके पिता अरविंद सिंह बिष्‍ट एक मीडिया कंपनी में थे। सपा की सरकार में वह सूचना आयुक्‍त भी रहे। अपर्णा की मां अंबी बिस्‍ट अधिकारी हैं। अपर्णा की स्‍कूली पढ़ाई लखनऊ के लोरेटो कॉन्‍वेंट से हुई है। बताया जाता है कि प्रतीक यादव को वह स्कूल के दिनों से ही जानती थीं।

वर्ष 2010 में अपर्णा और प्रतीक की सगाई हुई थी जबकि दिसंबर 2011 में दोनों विवाह बंधन में बंध गए। विवाह समारोह का पूरा आयोजन मुलायम सिंह के पैतृक गांव सैफई में किया गया था। अपर्णा और प्रतीक की एक बेटी है, जिसका नाम प्रथमा है। अपर्णा यादव ने 2017 का विधानसभा चुनाव समाजवादी पार्टी के टिकट पर लखनऊ कैंट सीट से लड़ा था। उस चुनाव में उन्‍हें भाजपा की रीता बहुगुणा जोशी ने हरा दिया था।

Also Read

गरीब परिवारों के बच्चों को भी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुलभ कराने में जुटी योगी सरकार  

19 Sep 2024 11:22 PM

लखनऊ Lucknow News : गरीब परिवारों के बच्चों को भी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुलभ कराने में जुटी योगी सरकार  

योगी सरकार की यह तैयारी सत्र 2025-26 में अलाभित और दुर्बल परवारों के होनहारों को अच्छी और नि:शुल्क शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए है। महानिदेशक स्कूल शिक्षा द्वारा जारी दिशा निर्देश के मुताबिक यह प्रक्रिया चार चरणों में पूरी कराई जाएगी। और पढ़ें