भाजपा कार्यसमिति की बैठक : भूपेंद्र चौधरी बोले- कांग्रेस भस्मासुर, जल्द ही अखिलेश यादव को निपटाने का करेगी काम

 भूपेंद्र चौधरी बोले- कांग्रेस भस्मासुर, जल्द ही अखिलेश यादव को निपटाने का करेगी काम
UPT | भाजपा कार्यसमिति की बैठक में प्रदेश अध्क्ष भूपेंद्र चौधरी

Jul 15, 2024 00:55

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि कांग्रेस भस्मासुर है और जल्द वह अखिलेश यादव को निपटाने का काम करेगी। कांग्रेस दूसरे दल के समर्थन से जीत हासिल करती है। कांग्रेस ने कभी किसी का भला नहीं किया। 

Jul 15, 2024 00:55

Short Highlights
  • भाजपा कार्यसमिति की बैठक में प्रदेश अध्यक्ष ने विपक्षी दलों पर किया कटाक्ष
  • पीएम मोदी के नेतृत्व में तीसरी बार सरकार बनने को बताया उपलब्धि
  • मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सरकार के काम की प्रशंसा की
Lucknow News : भाजपा कार्यसमिति की बैठक में प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केे नेतृत्व में तीसरी बार केंद्र में सरकार बनने को जहां बड़ी जीत बताया। वहीं कार्यकर्ताओं की हौसला अफजायी की। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार के काम की तारीफ की और पूर्ववर्ती सरकारों पर निशाना साधाा। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला और पार्टी को भस्मासुर की संज्ञा दे डाली। भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि कांग्रेस अब समाजवादी पार्टी को खत्म करेगी रहेगी।

दूसरों के समर्थन से जीत हासिल करती है कांग्रेस
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि कांग्रेस भस्मासुर है और जल्द वह अखिलेश यादव को निपटाने का काम करेगी। कांग्रेस दूसरे दल के समर्थन से जीत हासिल करती है। कांग्रेस ने कभी किसी का भला नहीं किया। 

कांगेस ने किसी का भला नहीं किया
उन्होंने कहा कि कांग्रेस का कोई विचार नहीं है। कांग्रेस ने कभी कमजोर और दलित तबके का भला नहीं किया। बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर ने कभी कांग्रेस को कुछ नहीं समझा। वहीं डॉ. राममनोहर लोहिया को आदर्श बताने वाली समाजवादी पार्टी वास्तव में एक परिवार का दल है।

पीएम मोदी के नृेतत्व में तीसरी बार जीत
भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि कार्यकर्ताओं और जनसहयोग से नरेंद्र मोदी देश में तीसरी बार प्रधानमंत्री बने। उनके नेतृत्व में लगातार तीसरी बार बीजेपी की जीत दर्ज की। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री मोदी ने कश्मीर से 370 हटाने का बड़ा काम किया। आज भारतीय जनता पार्टी ऊंचाइयों को छू रही है
 
पहले रोकी जाती थी कांवड़ यात्रा 
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार बेहद अच्छा काम कर रही है। पहले कांवड़ यात्रा को रोका जाता था। अब ऐसा नहीं है। भारत की आत्मा अयोध्या, काशी मथुरा में बस्ती है। यहां काफी काम कराए गए हैं। अयोध्या में 500 साल बाद भव्य राम मंदिर का निर्माण हुआ। उन्होंने इस मौके पर कहा कि लखन पासी जी को याद किये बिना बैठक अधूरी रहेगी। 

Also Read

जेआरएफ शोधार्थियों ने बायोमेट्रिक अटेंडेंस का किया विरोध, भूख हड़ताल की दी चेतावनी

12 Sep 2024 06:44 PM

लखनऊ लखनऊ विश्वविद्यालय : जेआरएफ शोधार्थियों ने बायोमेट्रिक अटेंडेंस का किया विरोध, भूख हड़ताल की दी चेतावनी

छात्र संगठनों के नेतृत्व में जेआरएफ शोधार्थियों ने गुरुवार को लखनऊ विश्वविद्यालय में जोरदार प्रदर्शन किया। शोधार्थियों ने बायोमेट्रिक उपस्थिति प्रणाली की वापसी समेत कई महत्वपूर्ण मांगों को लेकर धरना दिया। और पढ़ें