राहुल गांधी के बयान पर भाजपा हमलावर: भूपेंद्र चौधरी बोले- देश से मांगे माफी, नेता प्रतिपक्ष के पद का किया अपमान

भूपेंद्र चौधरी बोले- देश से मांगे माफी, नेता प्रतिपक्ष के पद का किया अपमान
UPT | भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी

Jul 02, 2024 17:05

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष के रूप में राहुल गांधी का संसद में पहला वक्तव्य झूठ, निराशा और तथ्यों से परे था। अपने भाषण के दौरान उनका आचरण संसदीय गरीमा के अनुरूप नहीं था।

Jul 02, 2024 17:05

Short Highlights
  • राहुल गांधी का संसद में पहला वक्तव्य झूठा और निराशाजनक
  • संसदीय गरिमा के अनुरूप आचरण नहीं करने का लगाया आरोप
Lucknow News: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के संसद में दिए बयान को लेकर भाजपा पूरी तरह से हमलावर हो गई है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने हिंदू धर्म पर राहुल गांधी के विवादित बयान को लेकर निशाना साधा। चौधरी ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष के रूप में राहुल गांधी का संसद में पहला वक्तव्य झूठ, निराशा और तथ्यों से परे था। अपने भाषण के दौरान उनका आचरण संसदीय गरिमा के अनुरूप नहीं था। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने राहुल गांधी के बयान की निंदा की और कहा कि उन्हें इसके लिए पूरे देश से माफी मांगनी चाहिए। 

अग्निवीर और अयोध्या जैसे मुद्दों पर झूठ बोलने के आरोप
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने मंगलवार को मीडिया से बातचीत में कहा कि राहुल गांधी ने अपने भाषण से हिंदुओं का अपमान किया है। उन्होंने कांग्रेस सांसद पर अग्निवीर और अयोध्या जैसे मुद्दों पर भी झूठ बोलने के आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि अयोध्या के नाम पर भी राहुल गांधी ने देश को भ्रमित करने का काम किया है। उन्होंने कहा कि जिनके घर-मकान टूटे उनको मुआवजा नहीं मिला, जबकि हकीकत में सरकार की ओर से सभी को उचित मुआवजा दिया गया है। प्रशासन ने इसके आंकड़े भी जारी किए हैं। राहुल गांधी का वक्तव्य पूरी तरह से झूठा है। 

कांग्रेस हमेशा सेना पर करती है सवाल
भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि राहुल गांधी ने अग्निवीर योजना का नाम लेते हुए कहा कि शहीदों को मुवावजा नहीं दिया जाता। लेकिन, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने तुरंत राहुल को एक्सपोज कर दिया और कहा कि एक करोड़ मुआवजा दिया जाता है। भूपेंद्र चौधरी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस पार्टी हमेशा सेना पर सवाल करती है उसे कठघड़े में खड़ा करने का काम करती है। भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कहा कि सदन में भगवान शंकर, गुरु नानक देव के चित्र दिखाकर सियासत करना गलत है। राहुल गांधी ने इस्लाम में भी अभय मुद्रा बता दी जबकि इस्लाम में कोई चित्र नहीं होता है। यह साबित करता है कि वे धार्मिक मामलों पर सही जानकारी नहीं रखते।

पंजाब-पश्चिम बंगाल की घटना पर राहुल गांधी की चुप्पी को लेकर उठाए सवाल
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि राहुल गांधी पंजाब और पश्चिम बंगाल में हुई घटना को लेकर कुछ नहीं बोलते हैं। केरल में अपने सहयोगी के हिंसा बढ़ने को लेकर भी उन्होंने कुछ नहीं बोला। लेकिन, हिंदुओं को बार-बार बदनाम करने का काम करते हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के समय तत्कालीन गृहमंत्री पी. चिदंबरम ने हिंदुओं को आतंकवादी कहा था। इसके बाद सुशील कुमार शिंदे ने भी हिंदुओं को आतंकी बताया था और अब राहुल गांधी टिप्पणी कर रहे हैं। उन्होंने भारत जोड़ो यात्रा के दौरान भी गलत टिप्पणी की थी। 

आपातकाल में कांग्रेस ने जनता को किया प्रताड़ित
भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि राहुल गांधी ने किसानों के मामले में भी गलत बयानबाजी की है। साल 1984 में कांग्रेसशासन में ही सिखों का नरसंहार हुआ था, ये सबको पता है। आपातकाल में कांग्रेस के लोगों ने आम जनता को प्रताड़ित किया था। वास्तव में राहुल गांधी ने अपने भाषण से नेता प्रतिपक्ष के पद का अपमान किया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि बार-बार लॉन्च करने के बाद भी राहुल गांधी अपनी जगह नहीं बना पा रहे हैं। वह झूठ बोलकर फिर भाग जाते हैं। वह झूठ बोलने में एक्सपर्ट हैं।  भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि राहुल गांधी ने लोकसभा अध्यक्ष पर भी गैर जिम्मेदाराना टिप्पणी की है।

Also Read

योगी सरकार ने रक्षा उत्पादन के लिए 25,000 करोड़ रुपये के 150 से अधिक समझौते किए

8 Jul 2024 11:03 AM

लखनऊ उत्तर प्रदेश के लिए बड़ी खबर : योगी सरकार ने रक्षा उत्पादन के लिए 25,000 करोड़ रुपये के 150 से अधिक समझौते किए

राज्य प्रशासन ने भारत के बढ़ते रक्षा निर्यात बाजार को लक्षित करते हुए 25,000 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य के 150 से ज्यादा रक्षा निर्माण समझौतों पर हस्ताक्षर किए हैं। यह कदम भारत की रक्षा उत्पादन क्षमता... और पढ़ें