अखिलेश यादव पर हमला बोलते हुए चौधरी ने कहा कि पीएम मोदी प्रतिदिन देश को विकास की नई ऊंचाई पर ले जाने का कार्य कर रहे हैं। मोदी हर देशवासी के...
अखिलेश के बयान पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का पलटवार : सपा प्रमुख का बयान उनकी हताशा दिखाता है : भूपेंद्र चौधरी
Mar 10, 2024 14:34
Mar 10, 2024 14:34
- जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आ रहे हैं, इनकी हताशा बढ़ती जा रही है : भूपेंद्र चौधरी
- अब अपराधियों को वीआईपी ट्रीटमेंट नहीं मिलता है : भूपेंद्र चौधरी
अखिलेश यादव पर हमला बोलते हुए चौधरी ने कहा कि पीएम मोदी प्रतिदिन देश को विकास की नई ऊंचाई पर ले जाने का कार्य कर रहे हैं। मोदी हर देशवासी के उत्थान में लगे हुए हैं, इसीलिए देशवासी उन्हें भाई और बेटे के रूप में देखते है। उन्होंने आगे जोड़ा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भाजपा ने समाजवादी पार्टी को लगातार 2014, 2017, 2019 और 2022 में शर्मनाक तरीके से हराया है। इसके अलावा यह जीत का सिलसिला 2024 ही नहीं आगे भी जारी रहने वाला है।
खामियाजा चुनाव में भुगतना पड़ेगा : अध्यक्ष
अपने बयान में भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आ रहा है, इनकी हताशा बढ़ती जा रही है। जहां तक इनके साथियों की बात करें तो इनके गठबंधन के साथी एक-एक कर छोड़कर जा रहे हैं। इसलिए हताशा में आकर इनका मानसिक संतुलन खराब हो गया है। उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री के विषय में अखिलेश यादव ने जो अपमानजनक टिप्पणी की है, उसका खामियाजा उन्हें चुनाव में भुगतना पड़ेगा। प्रदेश की कानून व्यवस्था पर बोलते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि योगी जी के नेतृत्व में चारों ओर अमन और चैन है। किसी भी तरीके की घटना होने पर पुलिस अपना काम करती है। अब अपराधियों को वीआईपी ट्रीटमेंट नहीं मिलता है।
क्या कहा था अखिलेश ने ?
शनिवार को भाजपा और आरएलडी से समाजवादी पार्टी में आए नेताओं को पार्टी में शामिल करने के बाद मीडिया को संबोधित करते हुए सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने प्रधानमंत्री मोदी को हिटलर बता दिया था। उन्होंने कहा था कि हिटलर का समय भी 10 साल तक था। उत्तर प्रदेश की जनता जिसे सत्ता पर बिठाती है तो फिर सत्ता से उतारने का भी काम करती है। आगे उन्होंने कहा था कि यह चुनाव संविधान बचाने का चुनाव है। लोकतंत्र और देश बचाने का चुनाव है। अपने संबोधन में अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा हटाओ और नौकरी पाओ। इसके अलावा प्रदेश की कानून व्यवस्था पर भी अखिलेश ने सवाल उठाया था।
Also Read
5 Oct 2024 10:34 PM
यूपी में आगामी त्योहारों के मद्देनजर पुलिस कर्मियों के अवकाश पर एक महीने तक रोक लगा दी गई है। यह आदेश उत्तर प्रदेश की डीजीपी प्रशांत कुमार ने जारी किया है। और पढ़ें