कंगना रनौत एक बार फिर अपने बयानों के चलते विवादों में घिर गई हैं। उन्होंने किसानों पर विवादित बयान देते हुए सियासी गलियारों में नई बहस को जन्म दे दिया है।
अजय राय ने बोला हमला : कहा-कंगना रनौत को भाजपा तत्काल करें निष्कासित, पॉडकास्ट के दौरान किसानों पर दिया था विवादित बयान
Sep 01, 2024 20:21
Sep 01, 2024 20:21
- कंगना को अपने बयानों के लिए माफी मांगनी चाहिए- अजय राय
- पॉडकास्ट में किसान आंदोलन को लेकर दिया था विवादित बयान
कांग्रेस ने भाजपा से की निष्कासन की मांग
उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अजय राय ने भाजपा को कंगना को तत्काल प्रभाव से पार्टी से निष्कासित करने की नसीहत दी है। उन्होंने कहा कि कंगना रनौत किसान परिवार से नहीं आती हैं और उन्हें किसान परिवार के पास जाकर अपने बयानों के लिए माफी मांगनी चाहिए।
ये दिया था बयान
कंगना रनौत ने एक पॉडकास्ट में किसान आंदोलन को लेकर विवादित बयान दिया था, जिसके बाद से वे विपक्ष के निशाने पर हैं। उन्होंने कहा कि किसान आंदोलन में रेप हुए, अगर केंद्र में भाजपा का शीर्ष नेतृत्व नहीं होता, तो यहां बांग्लादेश जैसे हालात बनने में ज्यादा समय नहीं लगता। कंगना के इस बयान के बाद से उन्हें रेप और जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। वहीं, भाजपा ने भी उन्हें इस तरह के बयान न देने के लिए आगाह किया है। कंगना ने इस मामले के बाद दिल्ली आकर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा से मुलाकात की।
फिल्म 'इमरजेंसी' के खिलाफ मुहिम शुरू
कंगना रनौत की फिल्म 'इमरजेंसी' विवादों में घिरती जा रही है। कंगना के एक बयान के बाद फिल्म के खिलाफ मुहिम शुरू हो गई है। कंगना ने बताया कि उनकी फिल्म को सेंसर से सर्टिफिकेट नहीं मिला है। उन्होंने कहा कि कई तरह की अफवाहें उड़ रही हैं कि हमारी फिल्म को सेंसर बोर्ड से सर्टिफिकेट मिल गया है। हमारी फिल्म क्लियर हो गई है, लेकिन उसका सर्टिफिकेशन रोक लिया गया है, क्योंकि बहुत ज्यादा धमकी मिल रही है। सेंसर बोर्ड वालों को भी धमकी मिल रही है।
Also Read
18 Sep 2024 08:46 PM
प्रमुख सचिव ने "स्वच्छता ही सेवा" अभियान के तहत राजधानी के पासी का पुरवा बस्ती का दौरा किया। इस दौरान इलाके की सफाई व्यवस्था, जल आपूर्ति, सीवरेज नेटवर्क, और विकास कार्यों की प्रगति का निरीक्षण किया गया। और पढ़ें