कैट सर्वे : त्‍योहारी सीजन में यूपी में होगा एक लाख करोड़ का कारोबार, लखनऊ में इतने लाख लोग करते हैं खरीदारी

त्‍योहारी सीजन में यूपी में होगा एक लाख करोड़ का कारोबार, लखनऊ में इतने लाख लोग करते हैं खरीदारी
UPT | कैट सर्वे ।

Oct 15, 2024 19:28

दीपावली और उससे जुड़े अन्य त्‍योहारों की श्रृंखला को लेकर व्यापारी और उपभोक्ता दोनों बेहद उत्साहित हैं। इस बार यूपी में त्योहारी सीजन का कारोबार 1 लाख करोड़ रुपए तक पहुंचने की संभावना है।

Oct 15, 2024 19:28

Lucknow News : दीपावली और उससे जुड़े अन्य त्‍योहारों की श्रृंखला को लेकर व्यापारी और उपभोक्ता दोनों बेहद उत्साहित हैं। इस बार यूपी में त्योहारी सीजन का कारोबार 1 लाख करोड़ रुपए तक पहुंचने की संभावना है। वहीं देश भर में 4.25 लाख करोड़ का व्यापार होने का अनुमान है। कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया टेडर्स (कैट) के व्यापारी संगठनों के बीच कराए गए हालिया सर्वेक्षण में यह तथ्य सामने आए हैं। कैट देश के 70 शहरों का व्यापारिक वितरण केन्द्र माना जाता है। 

यूपी में 7 करोड़ लोग त्योहार में करते हैं खरीदारी
कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया टेडर्स के यूपी प्रदेश चेयरमैन संजय गुप्ता ने बताया कि लखनऊ में 13 लाख और प्रदेश भर में त्योहार के समय करीब सात करोड़ लोग खरीदारी करते हैं। देश में यह आंकड़ा करीब 50 करोड़ का है। जहां 500 रुपए या उससे कम खरीदारी करने वाले लोग हैं। वहीं हजारों और लाखों रुपए खर्च करने वालों की भी कमी नहीं है। पिछले वर्ष देश में 3.5 लाख करोड़ रुपए का कारोबार त्योहार के समय हुआ था।



इन आइटम को लेकर हुआ सर्वे 
संजय गुप्ता ने बताया कि जिन आइटम को लेकर सर्वे किया गया है, उनमें उपहार, मिठाई-नमकीन, ड्राई फ्रूट, इलेक्ट्रॉनिक्स, ऑटोमोबाइल, वस्त्र, आभूषण, कपड़ा, बर्तन, क्राकरी, मोबाइल, फर्नीचर, रसोई के उपकरण, घर सजाने का सजावटी सामान, फुटवियर, सौंदर्य प्रसाधन, कंप्यूटर एवं आईटी उपकरण, स्टेशनरी, बिजली का सामान, फल, फूल, पूजा सामग्री, मिट्टी के दिये एवं कुम्हारों द्वारा बनाये गए अन्य सामान, मूर्ति आदि, हार्डवेयर, पेंट, फैशन की वस्तुएं समेत 35 वर्ग के उत्पाद शामिल हैं।

प्रदेश में इनकी होती है सबसे ज्यादा बिक्री
  • खाद्य एवं किराना 13 फीसदी।
  • ज्वैलरी 9 फीसदी।
  • वस्त्र एवं गारमेंट 12 फीसदी।
  • ड्राईफ्रूट 4 फीसदी।
  • नमकीन 3 फीसदी।
  • सजावटी सामान 6 फीसदी।
  • इलेक्ट्रॉनिक्स 8 फीसदी।
  • ऑटोमोबाइल 20 फीसदी।

Also Read

पत्थरों में जान डाल रहें मूर्तिकार, कलाकृतियां देखने उमड़े कला प्रेमी

15 Oct 2024 09:43 PM

लखनऊ शैल उत्सव : पत्थरों में जान डाल रहें मूर्तिकार, कलाकृतियां देखने उमड़े कला प्रेमी

राजधानी में चल रहे शैल उत्सव में पत्थरों पर कला का अद्भुत नजारा देखने को मिल रहा है। विभिन्न राज्यों से आए मूर्तिकार अपने हुनर से पत्थरों को सजीव बना रहे हैं। और पढ़ें