लखनऊ से बड़ी खबर : मोहनलालगंज सांसद आरके चौधरी और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय पर मुकदमा दर्ज, जानें वजह 

मोहनलालगंज सांसद आरके चौधरी और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय पर मुकदमा दर्ज, जानें वजह 
UPT | प्रदर्शन करते कांग्रेसी।

Aug 23, 2024 22:59

पुलिस की कार्रवाई पर सपा सांसद आरके चौधरी कहा कि हम सरकार की मंशा के खिलाफ सड़क पर उतरे थे। पुलिस का काम रोकना है। मुकदमा दर्ज करना है। हम पुलिस की हर कार्रवाई का सामना करेंगे।

Aug 23, 2024 22:59

Lucknow News : लखनऊ से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां पर मोहनलालगंज के सांसद आरके चौधरी और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के खिलाफ शुक्रवार को मुकदमा दर्ज किया है। साथ ही बिना अनुमति के धरना-प्रदर्शन के मामले में सपा और कांग्रेस के100 से ज्यादा नेताओं पर केस दर्ज हुआ है। 

क्या है मामला
जानकारी के मुताबिक शहीद स्मारक पर प्रदर्शन करने पर मोहनलालगंज के सांसद आरके चौधरी के प्रतिनिधि समेत तीन पर मुकदमा दर्ज किया गया है। वजीरगंज कोतवाली में मोहनलालगंज के सांसद आरके चौधरी के प्रतिनिधि तरुण रावत समेत तीन नामजद किए गए हैं। वहीं कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय समेत 100 पर राज भवन के बाहर प्रदर्शन करने के मामले में हजरतगंज थाने में एफआईआर दर्ज हुई है।

पुलिस की कार्रवाई पर सपा सांसद आरके चौधरी कहा कि हम सरकार की मंशा के खिलाफ सड़क पर उतरे थे। पुलिस का काम रोकना है। मुकदमा दर्ज करना है। हम पुलिस की हर कार्रवाई का सामना करेंगे। सरकार हमारी आवाज को दबा नहीं सकती हिडंनबर्ग की रिपोर्ट को लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय की अगुआई में गुरुवार को ईडी कार्यालय पर प्रदर्शन किया जाना था। हजरतगंज में राजभवन गेट-दो के पास पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने का प्रयास किया। जिस पर कांग्रेस नेता और उनके समर्थक उग्र होकर हंगामा करने लगे। शहर में निषेधाज्ञा प्रभावी है। इस बात की जानकारी होने के बाद भी बिना अनुमति के प्रदर्शन करते हुए सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाई गई। इस आरोप में हजरतगंज कोतवाली में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष समेत करीब 100 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है।

कांग्रेस के इन नेताओं पर भी दर्ज हुआ केस 
चौकी प्रभारी हजरतगंज राहुल कुमार सिंह के मुताबिक प्रदर्शन में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के साथ पूर्व अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू, सांसद तनुज पूनिया, राष्ट्रीय महासचिव धीरज गुर्जर, कोषाध्यक्ष शिव पाण्डेय, पूर्व विधायक अखिलेश प्रताप सिंह, सेवादल प्रदेश अध्यक्ष प्रमोद पाण्डेय, एनएसयूआई के अनस रहमान, प्रशासन प्रभारी दिनेश सिंह, संगठन सचिव अनिल यादव, पूर्व नगर अध्यक्ष मुकेश सिंह चौहान, युवा कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष अंकित तिवारी, सेवा दल मध्य के पूर्व अध्यक्ष राजेश काली, अध्यक्ष दक्षिणी डॉ. शहजाद आलम और अमित के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने और 7 सीएल एक्ट की धारा में केस दर्ज किया गया है।

Also Read

गरीब परिवारों के बच्चों को भी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुलभ कराने में जुटी योगी सरकार  

19 Sep 2024 11:22 PM

लखनऊ Lucknow News : गरीब परिवारों के बच्चों को भी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुलभ कराने में जुटी योगी सरकार  

योगी सरकार की यह तैयारी सत्र 2025-26 में अलाभित और दुर्बल परवारों के होनहारों को अच्छी और नि:शुल्क शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए है। महानिदेशक स्कूल शिक्षा द्वारा जारी दिशा निर्देश के मुताबिक यह प्रक्रिया चार चरणों में पूरी कराई जाएगी। और पढ़ें