त्योहार पर यूपी सरकार का तोहफा : बैंक और सरकारी कार्यालय बंद, बाहर जाने के लिए बनाएं प्लान

बैंक और सरकारी कार्यालय बंद, बाहर जाने के लिए बनाएं प्लान
UPT | मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Oct 11, 2024 17:23

महानवमी के इस अवकाश के साथ ही 12 अक्तूबर को पहले से घोषित दशहरे का सार्वजनिक अवकाश भी रहेगा, और 13 अक्तूबर को रविवार का साप्ताहिक अवकाश होने के कारण यह तीन दिन की लंबी छुट्टी बनेगी।

Oct 11, 2024 17:23

Lucknow News : उत्तर प्रदेश के निवासियों के लिए दशहरा और महानवमी का समय विशेष खुशखबरी लेकर आया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर प्रदेश सरकार ने 11 अक्तूबर को महानवमी के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश घोषित कर दिया है। इस निर्णय से राज्य में सभी सरकारी और निजी कार्यालयों, स्कूलों और कॉलेजों में तीन दिन की लंबी छुट्टी हो गई है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग के अपर मुख्य सचिव जितेंद्र कुमार ने गुरुवार को आदेश जारी किया। इस आदेश के अनुसार आवश्यक सेवाओं को छोड़कर बाकी सभी विभागों में 11 अक्तूबर से 13 अक्तूबर तक अवकाश रहेगा।

आवश्यक सेवाओं को छोड़कर सभी संस्थानों में अवकाश
महानवमी के इस अवकाश के साथ ही 12 अक्तूबर को पहले से घोषित दशहरे का सार्वजनिक अवकाश भी रहेगा और 13 अक्तूबर को रविवार का साप्ताहिक अवकाश होने के कारण यह तीन दिन की लंबी छुट्टी बनेगी। मुख्यमंत्री ने विभिन्न संगठनों द्वारा किए गए अनुरोधों को ध्यान में रखते हुए इस अवकाश की घोषणा की है। इस निर्णय का उद्देश्य राज्य के उन कर्मचारियों और नागरिकों को राहत प्रदान करना है जो नवरात्रि और दशहरे के दौरान धार्मिक अनुष्ठानों में भाग लेना चाहते थे।

बैंकों में भी तीन दिन की बंदी
इस लंबी छुट्टी के दौरान राष्ट्रीयकृत और निजी क्षेत्र के बैंक भी तीन दिन तक बंद रहेंगे। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने भी रामनवमी और विजयादशमी के अवसर पर अवकाश घोषित कर दिया है। इसके अलावा रविवार का साप्ताहिक अवकाश भी शामिल है। जिससे बैंक शुक्रवार से रविवार तक बंद रहेंगे। आरबीआई से जारी अवकाश की सूचना देर रात तक सभी बैंकों को स्पष्ट रूप से प्राप्त नहीं हो सकी थी, जिससे कुछ बैंकों में अनिश्चितता की स्थिति बनी रही। एटीएम सेवाएं सुचारू रूप से चलती रहेंगी ताकि लोगों को नकदी की निकासी में किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े। राज्य सरकार के कार्यालय भी शुक्रवार से रविवार तक बंद रहेंगे जबकि केंद्र सरकार के कार्यालयों में यह अवकाश प्रतिबंधित रहेगा।

राज्य कर्मचारी संगठनों ने जताया आभार
प्रदेश सरकार के इस अवकाश की घोषणा पर राज्य के कर्मचारियों में हर्ष है। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष जेएन तिवारी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह निर्णय कर्मचारियों के लिए एक बड़ी राहत लेकर आया है। उन्होंने कहा कि 2024 के अवकाश कैलेंडर में अष्टमी और नवमी के लिए कोई अवकाश निर्धारित नहीं था। जिसके चलते नवरात्रि के व्रत रखने वाले साधक कर्मचारियों को परेशानी हो रही थी। राज्य कर्मचारी लंबे समय से अष्टमी और नवमी पर अवकाश की मांग कर रहे थे। तिवारी के अनुसार, मुख्यमंत्री ने कर्मचारियों की इस मांग को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया है, जिससे कर्मचारी वर्ग में संतोष और खुशी का माहौल है। परिषद के अन्य वरिष्ठ सदस्य जैसे महामंत्री अरुणा शुक्ला, उपाध्यक्ष त्रिलोकीनाथ चौरसिया, और वीरेंद्र यादव ने भी मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया है।

परिवार के साथ सैर-सपाटा
तीन दिन का अवकाश लोगों के लिए एक अद्वितीय मौका है। जो लोग परिवार या दोस्तों के साथ बाहर जाने का प्लान बना रहे थे। उनके लिए यह मौका सही साबित हो सकता है। इस दौरान आप किसी हिल स्टेशन, धार्मिक स्थल या किसी शांतिपूर्ण स्थान पर जाकर छुट्टियों का आनंद उठा सकते हैं। उत्तर प्रदेश में कई ऐतिहासिक और प्राकृतिक स्थल हैं। जहां आप इन दिनों की छुट्टियों को यादगार बना सकते हैं। जो लोग कहीं घूमने जाने की योजना नहीं बना रहे। वो घर पर रह कर भी अपने परिवार के साथ समय बीता सकते है। लोग अपने परिवार और दोस्तों के साथ रह कर त्योहार की तैयारियों में हिस्सा ले सकते है।

Also Read

 बोले-सरकार को है अखिलेश की चिंता

11 Oct 2024 05:42 PM

लखनऊ अखिलेश यादव को JPNIC जाने से रोकने पर ओपी राजभर ने दी प्रतिक्रिया : बोले-सरकार को है अखिलेश की चिंता

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को जय प्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय केंद्र (JPNIC) जाने से रोकने पर उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री ओम प्रकाश राजभर की प्रतिक्रिया सामने आई है। इस मामले से राज्य में राजनीतिक माहौल गरमा गया है... और पढ़ें