हवा की सेहत सुधारने में लखनऊ की लंबी छलांग : काम आए ये तरीके, पुराना प्रदर्शन दोहराना बाकी

काम आए ये तरीके, पुराना प्रदर्शन दोहराना बाकी
UPT | Lucknow

Sep 08, 2024 09:54

लखनऊ ने अपने प्रदर्शन में सुधार तो किया है, लेकिन इस दिशा में और प्रयास करना बाकी है। दरअसल वर्ष 2022 के स्वच्छ वायु सर्वेक्षण में लखनऊ ने देश में पहला स्थान हासिल किया था। वहीं 2023 में शहर 26वें स्थान पर पहुंच गया। अब चौथा स्थान हासिल ​किया है।

Sep 08, 2024 09:54

Lucknow News : शहर की आबोहवा की सेहत में सुधार देखने को मिला है। कचरा प्रबंधन को लेकर किए जा रहे काम और यातायात प्रबंधन को लेकर उठाए कदमों से लखनऊ की हवा की सेहत बेहतर हुई है। राष्ट्रीय स्तर पर हुए सर्वेश्रण में ये बात सामने आई है। स्वच्छ वायु सर्वेक्षण में लखनऊ ने पूरे देश में चौथा स्थान हासिल किया है। ये उपलब्धि इसलिए भी अहम है, क्योंकि महज एक वर्ष पहले लखनऊ की देश में 26वें रैंकिंग थी। वहीं यूपी के एक अन्य शहर आगरा ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए तीसरा स्थान हासिल किया है। 

130 शहरों की विभिन्न कसौटी पर हुई परख 
पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के स्वच्छ वायु सर्वेक्षण में लखनऊ ने बेहतर प्रदर्शन किया है। ये सर्वेश्रण हर साल कराया जाता है। पिछले वर्ष लखनऊ 26वें पायदान पर था, इस बार शहर ने लंबी छलांग लगाई है। इस सर्वेश्रण में तीन कैटेगरी में वायु गुणवत्ता निगरानी कमेटी ने 130 शहरों को कसौटी पर परखा, जिसमें लखनऊ देश में चौथे नंबर पर आया है। लखनऊ ने फाइनल स्कोर में 189 अंक हासिल किए। लखनऊ ने दस लाख से अधिक जनसंख्या वाली श्रेणी में ये स्थान हासिल किया है।

लखनऊ से आगे निकला आगरा
इस कैटेगेरी में गुजरात का सूरत 194 अंक के साथ पहले स्थान पर, मध्य प्रदेश का जबलपुर 193 अंक के साथ दूसरे और आगरा ने 190 अंक के साथ तीसरा स्थान हासिल किया है। इस कैटेगरी में कुल 47 शहरों की आबो हवा, सफाई आदि मानकों पर जांच के बाद नतीजे घोषित किए गए हैं। लखनऊ ने अपने प्रदर्शन में सुधार तो किया है, लेकिन इस दिशा में और प्रयास करना बाकी है। दरअसल वर्ष 2022 के स्वच्छ वायु सर्वेक्षण में लखनऊ ने देश में पहला स्थान हासिल किया था। वहीं 2023 में शहर 26वें स्थान पर पहुंच गया। अब चौथा स्थान हासिल ​किया है। इस तरह शहर अभी भी वहां पर नहीं पहुंच सका है, जहां वह पहले था।

एक साल में लखनऊ के प्रदर्शन से नगर निगम उत्साहित
इन सबके बीच जिम्मेदार अफसर लखनऊ के प्रदर्शन से बेहद उत्साहित हैं। उनका कहना है कि एक साल के भीतर इतनी लंबी छलांग लगाना अहम हैं। नगर निगम के मुताबिक बेहतर प्रयासों से अच्छे परिणाम देखने को मिले हैं। 

इन कार्यों से बदली शहर की तस्वीर
  • राजधानी में 98 स्थानों पर कचरा गिरने पर पूरी तरह से रोक लगाई गई है। 
  • 50 स्थानों पर 63 पोर्टेबल कम्पैक्टर ट्रांसफर स्टेशन बनाए गए हैं, जिनकी वजह से लोगों की समस्या का समाधान हहुआ है।
  • शहर में घैला में 72 एकड़ की कचरा डंप साइट का पुनर्वास किया जा है। यहां 20 वर्षों में आठ लाख मीट्रिक टन कचरा जमा हो गया था। अब यहां पार्क व रेजिडेंशियल प्लेस बनाने की दिशा में काम किया जा रहा है। 
  • शहर में बीते तीन ने वर्षों में 1188 नए पार्कों का विकास किया गया है। 
  • शहर में कल्ली पश्चिम में 4.9 हेक्टेयर का आम का बाग विकसित करने का काम किया गया है। साथ ही सात मियावाकी वन को लेकर पहल की गई। 
  • लखनऊ में यातायात प्रबंधन के लिए सबसे बेहतर तरीके से काम किया गया है। शहर में 155 इंटेलिजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम के साथ ट्रैफिक कंट्रोल कमांड सेंटर स्थापित करने से यातायात व्यवस्था काफी दुरुस्त हुई है।
  • सड़कों पर वायु प्रदूषण कम करने की दिशा में भी काम किए जा रहे हैं। बीते तीन वर्षों में 518 किलोमीटर सड़कों का निर्माण और मरम्मत की गई। 
  • आठ एंटी स्मॉग गन और 45 पानी के टैंकर के जरिए समय समय पर धूल नियंत्रण को लेकर का​म किया जा रहा है। शहर में करीब 1250 किलोमीटर सड़कों पर प्र​तिदिन पानी का छिड़काव किया जा रहा है। 

Also Read

साइकिल की दुकान में लगी आग, लाखों रुपए का हुआ नुकसान

16 Sep 2024 11:00 PM

रायबरेली Raebareli News : साइकिल की दुकान में लगी आग, लाखों रुपए का हुआ नुकसान

सोमवार देर शाम रायबरेली के शहर कोतवाली क्षेत्र के गुरु तेग बहादुर मार्केट (सुपर मार्केट) में एक साइकिल की दुकान में अज्ञात कारण से भयंकर... और पढ़ें