सख्ती : 72 घंटे नाले व नालियों का नॉनस्टाप चलेगा सफाई अभियान, नगर विकास मंत्री ने दिए निर्देश

72 घंटे नाले व नालियों का नॉनस्टाप चलेगा सफाई अभियान, नगर विकास मंत्री ने दिए निर्देश
UPT | नगर विकास मंत्री एके शर्मा।

Jun 27, 2024 00:20

नगर विकास मंत्री ने बुधवार को अपने सरकारी आवास पर सफाई कार्यों की वर्चुअल समीक्षा के दौरान कहा कि बरसात के मौसम में शहरों में कहीं पर भी जलभराव की समस्या न हो, इसके लिए सभी बाढ़ पम्पिंग स्टेशनों और पम्पिंग सेट की जांच कर लें कि वे सभी चालू हालात में हैं या नहीं।

Jun 27, 2024 00:20

Lucknow News : नगर विकास मंत्री एके शर्मा ने सभी निकायों में 72 घंटे नॉनस्टाप अभियान चलाकर सभी नाले व नालियों की सफाई का निर्देश दिया है। सफाई कार्यों की निगरानी और समीक्षा के लिए नोडल अधिकारी भी तैनात करने को कहा गया है। जरूरी होने पर कामों की ड्रोन से निगरानी भी कराई जाए।

लापरवाही बर्दाश्त नहीं
नगर विकास मंत्री ने बुधवार को अपने सरकारी आवास पर सफाई कार्यों की वर्चुअल समीक्षा के दौरान कहा कि बरसात के मौसम में शहरों में कहीं पर भी जलभराव की समस्या न हो, इसके लिए सभी बाढ़ पम्पिंग स्टेशनों और पम्पिंग सेट की जांच कर लें कि वे सभी चालू हालात में हैं या नहीं। जहां कहीं पर भी पम्पिंग सेट की और अधिक जरूरत हो वहां शीघ्र व्यवस्था की जाए। लोगों के घरों में गंदा पानी भरे, इससे पहले तैयारी पूरी कर ली जाए। नाले-नालियों के सफाई कार्यों में किसी भी स्तर की लापरवाही और शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मैनपावर और मशीन का अधिकतम प्रयोग कर सफाई कार्यों में गति लाएं, जिससे कि बरसात में कहीं पर भी गंदगी, कीचड़ और जलभराव न दिखे।

उन्होंने कहा कि बरसात में जलभराव व गंदगी से संचारी रोगों डेंगू, चिकुनगुनियां व मच्छरजनित बीमारियों के होने की संभावना बढ़ जाती है। इसकी रोकथाम के लिए आवश्यक दवाइयों का प्रबंध और फॉगिंग की व्यवस्था कही जाए। गंदे पानी की आपूर्ति न होने पाए। खाली प्लाटों में भी जलजमाव न हो, लोगों को भी जागरूक करें कि उनके घरों के छतों, गमलों या किसी भी पात्र में जलजमाव न होने पाए। बरसात में नियमित साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दें। कहीं पर भी कूड़े का ढेर न दिखे। जलकल विभाग से समन्वय कर सीवर सफाई की समुचित व्यवस्था कराएं।

टैक्स संग्रहण में पारदर्शिता लाने के निर्देश दिए
उन्होंने सभी नगरीय निकायों को टैक्स संग्रहण में पारदर्शिता लाने के निर्देश दिए। प्रत्येक निकाय अपने क्षेत्र में कर संग्रहण की प्रक्रिया को अधिक संगठित और पारदर्शी बनाए। निकायों में सिंगल यूस प्लास्टिक के उपयोग पर प्रतिबंध को सख्ती से लागू करने के निर्देश दिए। सभी निकायों को यह सुनिश्चित करना होगा कि प्लास्टिक का उपयोग न हो और इसके स्थान पर वैकल्पिक सामग्रियों का उपयोग किया जाए। उन्होंने नगर आयुक्तों और महापौरों की समस्याएं भी सुनीं और समाधान किए। बैठक में प्रमुख सचिव नगर विकास अमृत अभिजात समेत अन्य अधिकारी थे।

नगर निगम में जल्द लागू होगी ई-पत्रावली
नगर विकास मंत्री एके शर्मा ने नगर निगम के विभागों में तत्काल प्रभाव से ई-पत्रावली लागू करने के निर्देश जारी किए गए हैं। बुधवार को समीक्षा बैठक के दौरान उन्होंने कहा कि भविष्य में ऐसी कोई भी फाइल स्वीकृत नही की जाएगी जो ई-पत्रावली मैथेड पर नही होगी। इसके अतिरिक्त इंजीनियर विभाग को ई-पत्रावली में समस्त कार्यों विशेष रूप से नपाई कार्यों से सम्बंधित अक्षांश व देशांतर की तस्वीरें लगाने के निर्देश भी दिए गए। 

Also Read

 दहेज के लिए विवाहिता को बंधक बनाकर पीटा, अस्पताल में भर्ती 

8 Jul 2024 02:04 PM

लखनऊ Lucknow News: दहेज के लिए विवाहिता को बंधक बनाकर पीटा, अस्पताल में भर्ती 

गोमतीनगर इलाके में दहेज के लिए एक विवाहिता को उसके ससुरालवालों ने बंधक बनाकर पीटा। महिला के पिता की तहरीर पर पुलिस मुकदमा दर्ज कार्रवाई कर रही है। और पढ़ें