ऑथर Sanjay Singh

सीएम योगी ने घर पहुंचकर विधानसभा अध्यक्ष का जाना हाल : सेहत बिगड़ने पर की गई थी ओपन हॉर्ट सर्जरी

सेहत बिगड़ने पर की गई थी ओपन हॉर्ट सर्जरी
UPT | विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना की सेहत की जानकारी लेते सीएम योगी आदित्यनाथ

Jul 17, 2024 01:36

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार सुबह विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना के 16-कालिदास मार्ग लखनऊ स्थित आवास पहुंचे। विधानसभा अध्यक्ष के परिवार के सदस्यों ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया।

Jul 17, 2024 01:36

Lucknow News : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना के घर पहुंचकर उनकी सेहत की जानकारी ली। विधानसभा अध्यक्ष की तबियत बिगड़ने के बाद जून में गुरुग्राम के निजी अस्पताल में ओपन हॉर्ट सर्जरी की गई थी। इसके बाद से वह स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं। 

जल्द स्वस्थ होने की कामना
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार सुबह विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना के 16-कालिदास मार्ग लखनऊ स्थित आवास पहुंचे। विधानसभा अध्यक्ष के परिवार के सदस्यों ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। इसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधानसभा अध्यक्ष से उनकी सेहत के बारे में जानकारी ली। उन्होंने सतीश महाना के जल्द पूरी तरह स्वस्थ होने की कामना की।

ये मंत्री भी रहे मौजूद
सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना, स्वतंत्र देव सिंह, सरोजिनी नगर के विधायक राजेश्वर सिंह आदि भी मौजूद रहे। सभी नेताओं ने भी विधानसभा अध्यक्ष के जल्द स्वस्थ होने की ईश्वर से प्रार्थना की है। 

Also Read

एलडीए और आवास-विकास से ली जाएगी मदद

20 Sep 2024 03:59 PM

लखनऊ पूर्वी विहार योजना को विकसित करेगा आवास निगम : एलडीए और आवास-विकास से ली जाएगी मदद

आवास निगम की ओर से राजधानी लखनऊ में अयोध्या रोड पर पूर्वी विहार आवासीय योजना को विकसित करने की तैयारी की जा रही है। और पढ़ें