एआईएमआईएम के नेता-कार्यकर्ता कांग्रेस में शामिल : अजय राय बोले- पिछड़ों, दलितों और अल्पसंख्यकों का मिल रहा समर्थन

अजय राय बोले- पिछड़ों, दलितों और अल्पसंख्यकों का मिल रहा समर्थन
UPT | कांग्रेस पार्टी में ज्वाइनिंग कार्यक्रम

Sep 09, 2024 19:07

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की नीतियों और उसकी समावेशी विचारधारा के साथ राहुल गांधी के देश एवं संविधान की रक्षा से प्रभावित होकर कई लोगों ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ली है।

Sep 09, 2024 19:07

Lucknow News : उत्तर प्रदेश में जल्द ही दस विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की घोषणा होनी है। इससे पहले सभी पार्टियां जोड़ तोड़ की राजनीति में लगी है। एक दूसरे में सेंधमारी कर सभी अपना कुनबा बढ़ाने में लग गई हैं। सोमवार को उत्तर प्रदेश के संभल जिले में असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम के कई सक्रिय सदस्यों को कांग्रेस में शामिल कराया गया। लखनऊ में कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने नेताओं और कार्यकर्ताओं को पार्टी की सदस्यता दिलाई।

कांग्रेस की विचारधारा से प्रभावित होकर ली सदस्यता
इस दौरान अजय राय ने कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की नीतियों और उसकी समावेशी विचारधारा के साथ राहुल गांधी  के देश एवं संविधान की रक्षा से प्रभावित होकर कई लोगों ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ली है। अजय राय ने कहा कि देश के गरीबों, वंचितों, पिछड़ों, दलितों और अल्पसंख्यकों के हक और हुकूक के लिए सड़क से लेकर सदन तक किये जा रहे संघर्षों से प्रेरित होकर लोग कांग्रेस के साथ जुड़ रहे हैं। इसी कड़ी में जनपद संभल से शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष तौकरी अहमद और कांग्रेस कार्यकर्ता मुशांर खां तरीन के नेतृत्व में बड़ी संख्या में एआईएमआईएम पार्टी के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने आज यहां प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष और प्रभारी प्रशासन दिनेश सिंह तथा प्रदेश उपाध्यक्ष विश्वविजय सिंह भी मौजूद रहे। इसी क्रम में आज जनपद सीतापुर से सेवानिवृत्त वरिष्ठ अधिकारी त्रिभुवन सिंह ने भी कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।

Also Read

इन शहरों के क्षेत्रों में विभिन्न रूटों पर चलेंगी, जानें पूरी डिटेल

19 Sep 2024 12:48 AM

लखनऊ 120 इलेक्ट्रिक बसें खरीदेगी योगी सरकार :  इन शहरों के क्षेत्रों में विभिन्न रूटों पर चलेंगी, जानें पूरी डिटेल

 योगी सरकार के निर्देश पर उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के बेड़े में 120 इलेक्ट्रिक बसों (100 के अतिरिक्त) के शामिल करने की प्रक्रिया तेजी.... और पढ़ें