दुष्कर्म पीड़ित किशोरी से मिलने अस्पताल पहुंचे अजय राय : बोले- प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त, अपराधियों के हौसले बुलंद

बोले- प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त, अपराधियों के हौसले बुलंद
UPT | दुष्कर्म पीड़ित किशोरी से मिलने अस्पताल पहुंचे अजय राय

Oct 15, 2024 13:37

चिनहट में दुष्कर्म का शिकार हुई किशोरी से मुलाकात करने के लिए मंगलवार को कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय झलकारी बाई सिविल अस्पताल पहुंचे।

Oct 15, 2024 13:37

Lucknow News : चिनहट में दुष्कर्म का शिकार हुई किशोरी से मुलाकात करने के लिए मंगलवार को कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय झलकारी बाई सिविल अस्पताल पहुंचे। वह कांग्रेस नेता अविनाश पांडे के साथ पीड़ित किशोरी से मिलने पहुंचे थे। उन्होंने पीड़ित से मुलाकात की और हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। साथ ही परिजनों को भी ढांढस बंधाया। इस दौरान उन्होंने सूबे की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए योगी सरकार पर निशाना साधा। 

मिलने से रोके जाने का लगाया आरोप
अजय राय ने आरोप लगाया कि मामले को छिपाने के लिए उन्हें पीड़ित किशोरी से मिलने से रोका गया। यहीं नहीं अंदर जाने पर अस्पताल का दरवाजा बंद कर दिया गया। विरोध करने पर उन्हें पीड़ित छात्रा और उसके परिवारजन से मिलने दिया गया। अजय राय कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। दुष्कर्म की घटनाएं इतनी आम हो गई हैं कि महिलाएं और बच्चियां खौफ में हैं। 



खेत में बेसुध मिली थी किशोरी
चिनहट में सोमवार को मोटरसाइकिल सवार तीन युवकों ने सुबह शौच के लिए ​निकली दलित किशोरी के चहेरे पर स्प्रे डालकर उसे बेहोश कर उठा ले गए थे। सामूहिक दुष्कर्म के बाद किशोरी के हाथ पैर बांधकर बेसुध हालत में खेत में फेंक दिया था। परिवारजन उसे खोजते हुए खेत पर पहुंचे और उसे उठाकर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया था। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद झलकारी बाई ​रेफर कर दिया था। पुलिस मामला दर्ज करके आरोपियों की तलाश कर रही है। 

Also Read

घरों पर लगने वाले छोटे बोर्ड पर भी टैक्स वसूलेगा नगर निगम, जानिए नए नियम

15 Oct 2024 03:54 PM

लखनऊ UP News : घरों पर लगने वाले छोटे बोर्ड पर भी टैक्स वसूलेगा नगर निगम, जानिए नए नियम

नगर निगम ने अपनी प्रचार नीति में संशोधन किया है। इसके तहत अब राज्य में घरों पर लगाए जाने वाले छोटे विज्ञापन बोर्डों और अन्य प्रकार के व्यावसायिक प्रचार पर भी टैक्स वसूला जाएगा। और पढ़ें