देश की जनता इस बार बदलाव का मन बना चुकी है। भाजपा हार रही है और इंडिया जीत रहा है। लखनऊ में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ संयुक्त प्रेस कॉन्फ़्रेंस में यह बयान दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने दिया।
Lok Sabha Elections 2024 : अमित शाह को पीएम बनाने के लिए वोट मांग रहे मोदी, सीएम पद से हटाए जाएंगे योगी
May 16, 2024 12:25
May 16, 2024 12:25
4 जून को इंडिया गठबंधन की सरकार बनने जा रही
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि यूपी के सभी मतदाताओं से मैं इंडिया गठबंधन को वोट करने की अपील करने आया हूं। यह चुनाव मोदी जी अपने लिए नहीं अमित शाह को पीएम बनाने के लिए वोट मांग रहे हैं। दो से तीन महीने में योगी जी को सीएम पद से हटा दिया जाएगा। इन लोगों की पूरी तैयारी है कि चुनाव जीतकर SC/ST और OBC का आरक्षण पूरी तरह ख़त्म कर दिया जाएगा। दिल्ली के सीएम ने कहा कि 4 जून की INDIA गठबंधन की सरकार बनेगी और हम देश को तरक्की की तरफ़ लेकर जाएंगे।
मोदी जी 75 वर्ष के होंगे तो उनको रिटायर कर दिया जाएगाLucknow में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री Akhilesh Yadav जी के साथ CM @ArvindKejriwal जी की Important Press Conference। LIVE https://t.co/HSWdDtoBl1
— AAP (@AamAadmiParty) May 16, 2024
दिल्ली के सीएम ने कहा कि भाजपा ने नियम बनाया था कि 75 वर्ष के ऊपर वाले को रिटायर कर दिया जाएगा। अगले साल 17 सितम्बर को मोदी जी 75 वर्ष के हो जायेंगे, उनको रिटायर कर अमित शाह को प्रधानमंत्री बनाया जायेगा। एक-एक कर सबका पत्ता साफ किया गया। एक ही शख्स बचे हैं जो अमित शाह के रास्ते का कटा बन सकते हैं, जो है योगी जी।
इंडिया गठबंधन की सरकार देश को प्रगति की राह पर ले जायेगी
अरविंद केजरीवाल ने कहा, मोदी जी ने कहीं नहीं कहा कि 75 वर्ष बाद भी वह रिटायर नहीं होंगे। मोदी ने खुद यह रूल बनाया है, इसलिए वह इसको फॉलो भी करेंगे। बड़ा काम यह करना चाहते है कि देश से रिजर्वेशन खत्म करना चाहते हैं। 400 पार इसीलिए चाहते हैं कि बाबा साहब का रिजर्वेशन खत्म कर सकें, 200 से कम सीटें इनकी आने वाली हैं। इंडिया गठबंधन की सरकार देश को प्रगति की राह पर ले जायेगी।
अखिलेश यादव बोले- चार चरणों में भाजपा चारों खाने चित हो चुकी
वहीं सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि चार चरणों में भाजपा चारों खाने चित हो चुकी है। 140 करोड़ जनता इनको इस बार 140 सीटें के लिए तरसा देगी। रोटी-कपड़ा और मकान से पहले हमें संविधान बचाना है। यह अधिकार हमें न्याय दिलाना है। उन्होंने कहा कि भाजपा की साजिश को आम लोग समझ गए हैं। झूठ का सबसे बड़ा विश्वविद्यालय यह खोलेंगे।
संजय सिंह ने कहा- पूरा देश दुखी है मणिपुर पर लेकिन पीएम शांत
इसके साथ ही संयुक्त प्रेस वार्ता को आप नेता संजय सिंह ने कहा कि पूरा देश आज तक दुखी है मणिपुर पर लेकिन पीएम आज तक शांत हैं। स्वाति मालीवाल जब पहलवानों के समर्थन में गई थी उनको पुलिस के लोगों ने घसीट कर मारा था।
AAP नेता संजय सिंह ने कहा, "मणिपुर में एक कारगिल योद्धा की पत्नी को निर्वस्त्र करके घुमाया गया, हजारों महिलाओं के साथ प्रज्वल रेवन्ना ने दरिंगदी की। प्रधानमंत्री कहते हैं ये (प्रज्वल रेवन्ना) भारत का भविष्य है। पहलवान बेटियां जब जंतर-मंतर पर लड़ रही थीं तो यही स्वाति मालीवाल, जो महिला आयोग की अध्यक्ष थी रात को उनके समर्थन में गई थीं। पुलिस ने उन्हें घसीट कर मारा था, AAP हमारा परिवार है।"
संजय सिंह ने कहा, कि पार्टी ने अपना रुख साफ कर दिया है। जितने विषय मैंने आपके सामने रखे हैं देश के प्रधानमंत्री और भाजपा को उस पर जवाब देना चाहिए। वे (भाजपा) स्वाति मालीवाल के मामले पर ही जवाब दें, स्वाति मालीवाल जब जंतर-मंतर पर पहलवान बेटियों के लिए न्याय मांगने गई थीं तो उस समय उन्हें पुलिस वालों ने घसीट-घसीटकर मारा है। इस पर राजनीतिक खेल ना खेलें, हमारा बस इतना कहना है।
Also Read
23 Jan 2025 03:54 PM
राजधानी में शुक्रवार से दो दिवसीय जश्न-ए-अदब साहित्योत्सव शुरू हो रहा है। इसमें संगीत के श्रंगार से साहित्य का संसार सजेगा। और पढ़ें