Lok Sabha Elections 2024 : दिग्विजय सिंह ने लखनऊ में प्रेस कांफ्रेंस कर किसानों और मजदूरों के मुद्दे पर भाजपा को घेरा

दिग्विजय सिंह ने लखनऊ में प्रेस कांफ्रेंस कर किसानों और मजदूरों के मुद्दे पर भाजपा को घेरा
UPT | पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की प्रेस कांफ्रेंस

May 18, 2024 16:07

पांचवें चरण से पहले कांग्रेस ने भी यूपी में भाजपा को रोकने के लिए एड़ी चोटी का ज़ोर लगा दिया है। मेनिफेस्टो में किए गए वादों और बातों को लेकर कांग्रेस के नेता हर रोज़ एक मुद्दे पर लखनऊ में प्रेस कांफ्रेंस कर रहे है और भारतीय जनता पार्टी के अधूरे कामों को गिना रहे हैं।

May 18, 2024 16:07

 Lucknow News :  मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और सांसद दिग्विजय सिंह ने शनिवार को लखनऊ में प्रेस कांफ्रेंस कर भारतीय जनता पार्टी के दावे और वादों की हकीकत बयान करते हुए जमकर घेरा। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने इस दौरान कांग्रेस पार्टी के मेनिफेस्टो में किए गए वादे और सरकार बनने पर जनता के लिए किए जाने वाले कामों को भी मीडिया के सामने बयां किया।

मीडिया को संबोधित करते हुए दिग्विजय सिंह ने कहा कि 2024 का लोकसभा चुनाव पूर्व के लोकसभा चुनाव से बिल्कुल अलग है। भारतीय संविधान को लेकर किसी को कभी कोई शंका नहीं थी। संविधान परिवर्तन करने के लिए 400 पार आवश्यकता क्यों पड़ी रही है। भारतीय जनता पार्टी का गुप्त एजेंडा है और देश में नया कानून लाने का प्रयास है। दिग्विजय सिंह ने कहा कि आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत का बयान देखा तो उन्होंने आरक्षण को लेकर प्रश्न चिन्ह लगाया है। 2014 में नरेंद्र मोदी ऑर्डिनेंस लाए और किसानों का हक छीन लिया। किसानों के खिलाफ तीन कानून लाए गए। मजदूरों के 44 संरक्षण के लिए कानून थे और उसकी मान्यता रही है। किसानों से मिलकर एक मीटिंग होती है क्या कानून बनना चाहिए इस पर चर्चा होती है 10 सालों में। 

बीजेपी को घेरते दिखे दिग्विजय
दिग्विजय सिंह ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि हमारी सरकार में मेहनतकश किसान जो जमीन जोतते थे उनको मलिकाना हक दिया गया था। हमारी विचारधारा गांधी की रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 10 साल में कौन सा ऐसे कदम उठाए जिससे किसान और मजदूरों को लाभ हुआ हो। उन्होंने कहा कि 6000 रुपये किसान निधि के माध्यम से किसान को दे तो रहे लेकिन खाद की कीमत बढ़ा दी और खाद की बोरी का वजन घटा दिया गया। दिग्विजय ने बताया कि कांग्रेस पार्टी कि तीन मांगे किसानों के पक्ष में हैं। जिसमें कांग्रेस के मेनिफेस्टो में वादा भी है। इसमें कर्ज माफी के लिए आयोग बनाने की बात है, कृषि यंत्रों पर से जीएसटी माफ करेंगे और मिनिमम स्पोर्ट प्राइस का कानून लायेंगे। भाजपा पर हमलवार दिग्विजय सिंह ने कहा कि किसान की मेहनत से उगाया हुआ अनाज की कीमत नहीं बढ़ाई जा रही है तेल की कीमत बढ़ाई जा रही है। पहले एक कुंतल अनाज बेचने से एक तोला सोना आ जाता था। आज 25 कुंतल बेचने पर एक तोला सोना आता है।

भाजपा सरकार पर सवाल खड़े कर जमकर घेरा
लखनऊ में बोलते हुए पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी से पूछना चाहता हूं 10 सालों में उन्होंने कौन सा कानून बनाया जिसे मध्यम वर्गीय निम्न वर्गीय किसान परेशान हुए हैं। किसानों का 1 रुपये कर्ज माफ नहीं हुआ। देश का हजारों करोड़ रुपये लेकर भागने वाले लोगों का कर्ज माफ़ हुआ है। देश का 16 लाख करोड़ रुपये बड़े उद्योगपतियों को माफ किया गया । उन्होंने कहा कि राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा के दौरान हर वर्ग के लोगों से मिले और सबसे चर्चा के बाद हमारा घोषणा पत्र बना है। हमारी सरकार आने के बाद हर महिला के खाते में 8500 हजार रुपये महीना दिया जाएगा। यह मोदी की गारंटी नहीं राहुल के हस्ताक्षर किए हुए मल्लिकार्जुन खड़गे के हस्ताक्षर किए हुए घोषणा पत्र हैं।

किसानों के मुद्दे को उठाकर भाजपा को लिया आड़े हाथों
दिग्विजय सिंह ने कहा कि आज देश में वह हालत है जिसमें गरीब और गरीब होता जा रहा वहीं अमीर और अमीर होता जा रहा हैं। आरबीआई के आंकड़े के अनुसार डेढ़ लाख लोगों ने अपना सोना गिरवी रखने का काम किया है। मैं बुंदेलखंड दौरे पर गया था वहां रोज एक ना एक किसान आत्महत्या कर रहा है। हम कास्ट सेंसस के पक्ष में है और नीति बनाएंगे। दिग्विजय ने कहा कि उत्तर प्रदेश, बिहार में भर्ती नहीं हो रही है। देश के युवाओं में नौकरियों को लेकर निराशा है। भर्ती निकाली जाती है लेकिन कैंसिल हो जाती है, पेपर लीक हो जाते हैं। देश के युवा फौज में भर्ती होना चाहते हैं। हमारी सरकार आने के बाद 1 महीने के अंदर फौज में भर्ती शुरू कर दी जाएगी । महात्मा गांधी नरेगा में 400 रुपये मजदूरी दी जाएगी।

Also Read

गरीब परिवारों के बच्चों को भी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुलभ कराने में जुटी योगी सरकार  

19 Sep 2024 11:22 PM

लखनऊ Lucknow News : गरीब परिवारों के बच्चों को भी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुलभ कराने में जुटी योगी सरकार  

योगी सरकार की यह तैयारी सत्र 2025-26 में अलाभित और दुर्बल परवारों के होनहारों को अच्छी और नि:शुल्क शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए है। महानिदेशक स्कूल शिक्षा द्वारा जारी दिशा निर्देश के मुताबिक यह प्रक्रिया चार चरणों में पूरी कराई जाएगी। और पढ़ें