तालकटोरा इलाके के हिन्द टेंट हाउस में गुरुवार देर रात शराब के नशे में विवाद के बाद अनमोल सिंह की हत्या कर दी गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
Lucknow Crime : टेंट हाउस में शराब के नशे में विवाद, युवक की डंडे से पीटकर हत्या
Oct 04, 2024 14:11
Oct 04, 2024 14:11
खर्च के विवाद में हुई हत्या
पुलिस के अनुसार, आरोपी लालू और मृतक अनमोल समेत अन्य साथियों के साथ बैठकर शराब पी रहे थे। इसी दौरान खाना बनाने के खर्चे को लेकर दोनों के बीच बहस हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि बीच-बचाव के प्रयास भी असफल रहा। गुस्से में लालू ने पास पड़ा डंडा उठाकर अनमोल पर कई वार कर दिए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद लोग कुछ कर पाते इससे पहले आरोपी लालू वहां से फरार हो गया। गंभर रूप से घायल अलमोल मोल अस्पताल लेकर पहुंचने पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया गया।
सीसीटीवी से जुटाए जा रहे सबूत
पुलिस ने घटना स्थल और आसपास के सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक मृतक अनमोल संडीला, हरदोई का निवासी था। आरोपी लालू भी वहीं का रहने वाला है। पुलिस आरोपी के ठिकाने और दोनों के बीच किसी पुरानी दुश्मनी की भी जांच कर रही है। घटना के बाद मृतक के परिजन लखनऊ पहुंच गए हैं।
Also Read
4 Oct 2024 04:32 PM
बीबीडी थाना क्षेत्र में शुक्रवार को इंदिरा डैम पर एक छात्र ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। और पढ़ें