Lucknow News : पूर्व उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा बोले-बजट बेहतरीन, ये आर्थिक और शैक्षिक सुधार के साथ रोजगार के रास्ते खोलेगा

पूर्व उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा बोले-बजट बेहतरीन, ये आर्थिक और शैक्षिक सुधार के साथ रोजगार के रास्ते खोलेगा
UPT | पूर्व उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा

Aug 12, 2024 18:39

उत्तर प्रदेश के पूर्व उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने मंगलवार को केंद्रीय बजट 2024-25 पर अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने इस बजट को विजनरी बताते हुए कहा कि...

Aug 12, 2024 18:39

Lucknow News : उत्तर प्रदेश के पूर्व उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने मंगलवार को केंद्रीय बजट 2024-25 पर अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने इस बजट को विजनरी बताते हुए कहा कि यह आर्थिक और शैक्षिक सुधार के साथ-साथ युवाओं के लिए रोजगार सृजन का मार्ग प्रशस्त करेगा। डॉ. शर्मा ने पिछले दशक में देश की अर्थव्यवस्था में हुए अभूतपूर्व विकास का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के नेतृत्व में भारत विश्व की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है और तीसरे स्थान की ओर अग्रसर है। बजट को युवाओं के सपनों को साकार करने वाला बताते हुए उन्होंने बेरोजगारी कम करने के लिए सरकार द्वारा किए गए प्रयासों की सराहना की।

अर्थव्यवस्था की प्रगति पर चर्चा
डॉ. शर्मा ने देश की डिजिटल अर्थव्यवस्था की प्रगति पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि देश में डिजिटल लेनदेन 12 हजार करोड़ रुपये से अधिक का हो चुका है, जो अर्थव्यवस्था की मजबूती का संकेत है। बुनियादी ढांचे के महत्व पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि जहां बुनियादी ढांचा अच्छा होता है, वहां अर्थव्यवस्था स्वतः ही 3.5% बढ़ जाती है। रेलवे के आधुनिकीकरण का उल्लेख करते हुए उन्होंने बताया कि पिछले एक दशक में रेलवे की सूरत बदली है और 'वंदे भारत' जैसी प्रीमियम ट्रेनों की तर्ज पर लगभग 40,000 नई बोगियां तैयार की जा रही हैं।

किसानों की आय में इजाफा
कृषि क्षेत्र में हुए सुधारों का जिक्र करते हुए डॉ. शर्मा ने कहा कि किसानों की आय में वृद्धि हुई है और उनके उत्पादों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य 2013-14 के मुकाबले कई गुना बढ़ गया है। शिक्षा के क्षेत्र में हुए परिवर्तनों पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने बताया कि नई शिक्षा नीति के साथ शिक्षा का डिजिटलीकरण देश के दूरदराज के क्षेत्रों तक पहुंच गया है। उत्तर प्रदेश में बनी डिजिटल लाइब्रेरी की विदेशों में भी प्रशंसा हुई है।

लोकतंत्र कमजोर करने की कोशिश चिंताजनक
डॉ. शर्मा ने केंद्र सरकार को कमजोर करने के प्रयासों को लेकर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रयास स्वस्थ लोकतंत्र के लिए उचित नहीं हैं। हाल की रेल दुर्घटनाओं को संभावित साजिश का परिणाम बताते हुए उन्होंने इनकी जांच की मांग की। वित्त मंत्री द्वारा प्रस्तुत बजट की प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा कि इसमें एक मां की तरह सभी वर्गों का ख्याल रखा गया है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह बजट आने वाले समय में विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने में सहायक होगा और देश की प्रति व्यक्ति आय में वृद्धि करेगा।

Also Read

बीबीएयू के छात्रों ने पंजा लड़ाकर की जोर आजमाइश

19 Sep 2024 05:06 PM

लखनऊ बिरसा मुंडा स्पोर्ट्स लीग : बीबीएयू के छात्रों ने पंजा लड़ाकर की जोर आजमाइश

अम्बेडकर विश्वविद्यालय में बृहस्पतिवार को श्री बिरसा मुंडा स्पोर्ट्स लीग की शुरुआत की गयी। ​इसमें विद्यार्थियों के साथ शिक्षकों, कर्मचारियों और सफाई सेवकों ने विभिन्न खेलों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। और पढ़ें