Lucknow News : डॉ. गिरीश बने कैंट युवा व्यापार मंडल के अध्यक्ष

डॉ. गिरीश बने कैंट युवा व्यापार मंडल के अध्यक्ष
UPT | कैंट युवा परिक्षेत्र व्यापार मंडल का गठन।

Jul 18, 2024 23:10

राजधानी में गुरुवार को व्यापारियों को पदभार देने के लिए बैठक की गयी। तालकटोरा रोड आलमबाग में कैण्ट युवा परिक्षेत्र व्यापार मंडल का गठन किया गया।

Jul 18, 2024 23:10

Short Highlights
  • कैण्ट युवा परिक्षेत्र इकाई गठित
  • सदस्यता अभियान में 120 व्यापारी जुड़े
Lucknow News : लखनऊ व्यापार मंडल के वरिष्ठ महामंत्री पवन मनोचा ने गुरुवार को कैण्ट युवा परिक्षेत्र व्यापार मंडल का गठन किया। इकाई गठन के लिए बुलाई गयी बैठक में अध्यक्ष पद पर डॉक्टर गिरीश कुमार, चेयरमैन अन्नू पटेल, वॉइस चेयरमैन मनमोहन सिंह मोनी, वरिष्ठ महामंत्री सचिन चड्ढा, महामंत्री कुश अरोड़ा, महामंत्री रोहित पंजवानी, महामंत्री रुबल सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सचिन मल्होत्रा, उपाध्यक्ष हिमांशु सोनी, कोषाध्यक्ष रविंद्र सिंह (रवि), संगठन मंत्री पीयूष मेहता, संयुक्त मंत्री आदित्य दुआ, मीडिया प्रभारी बंटी वर्मा, वरिष्ठ मंत्री अभय मिश्रा, विवेक सक्सेना को चुना गया।

सदस्यता अभियान में विभिन्न बाजारों के 120 व्यापारी जुड़े
गुरुवार को उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल ने सदस्यता ग्रहण समारोह का आयोजन किया। निराला नगर स्थित जेसी गेस्ट हाउस में आयोजित सदस्यता अभियान में लेखराज मार्केट, मुंशी पुलिया, अमीनाबाद, कैसरबाग, राजाजीपुरम, कमता, महानगर,पारा, विकास नगर, सुल्तानपुर रोड, शक्ति नगर, राजेंद्र नगर, सरोजिनी नगर, इंदिरा नगर सहित विभिन्न बाजारों के व्यापारी आदर्श व्यापार मंडल से जुड़े तथा संगठन की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर संगठन अध्यक्ष संजय गुप्ता ने कहा उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार का लक्ष्य एक-एक व्यापारी को संगठन से जोड़ने का है। व्यापारियों के मान सम्मान एवं स्वाभिमान की रक्षा के लिए संगठन सदैव संघर्ष करेगा। उन्होंने कहा कि व्यापारियों के व्यापार को बढ़ाना, बचाना तथा मान सम्मान की रक्षा करना तथा संगठन का उद्देश्य है। उन्होंने बताया कि विभिन्न बाजारों के 120 व्यापारी आज संगठन से जुड़े। 

Also Read

 अभ्यर्थियों के बौद्ध-जैन बनने का खुलासा, जांच शुरू

15 Sep 2024 10:40 AM

लखनऊ दस्तावेजों में अल्पसंख्यक बनकर एमबीबीएस सीट की हासिल : अभ्यर्थियों के बौद्ध-जैन बनने का खुलासा, जांच शुरू

इस मामले को लेकर महानिदेशक चिकित्सा शिक्षा (डीजीएमई) किंजल सिंह ने कहा कि गृह विभाग इस मामले की गहन जांच करेगा। सरकार के इस मामले में कड़ा रुख अपनाने की बात कही जा रही है। फिलहाल 20 अभ्यर्थियों के खिलाफ जांच शुरू की जा चुकी है। और पढ़ें